KAIMGANJ NEWS * शिक्षा समरसता एकता तथा भेदभाव रहित समाज की रचना पर आधारित बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर ही उन्हें दी जा सकती है सच्ची श्रद्धांजलि*
कायमगंज / फर्रुखाबाद
संविधान शिल्पी, शिक्षा, समरसता तथा एकता के पक्षधर भारत रत्न बाबा साहब डॉo भीमराव अंबेडकर की जयंती सरकारी अर्ध सरकारी. विभागों शिक्षण संस्थाओं तथा विभिन्न राजनीतिक दलों एवं भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में शोभायात्रा निकाल विचार गोष्ठियां आयोजित कर मनाई गई। इस शुभ अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा ने नगर में धूमधाम के साथ आकर्षक झांकियों से सुसज्जित भव्य शोभायात्रा निकाली ।
शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की और बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया ।शोभायात्रा का प्रारम्भ घसिया चिलौली स्थित अंबेडकर बुद्ध विहार से हुआ ।, यहां से नगर के प्रमुख मार्गों—ट्रांसपोर्ट चौराहा, पृथ्वी दरवाजा, पटवनगली, चिलाका, पुल ग़ालिब, तहसील रोड, काजम खां, बजरिया, लोहाई बाजार, गल्ला मंडी होते हुए क्रय विक्रय समिति प्रांगण में पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई । भव्य शोभायात्रा में रायपुर, भगौतीपुर, जिजपुरा, लालपुर, पुल का नगला, ज़ौरा, सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में आए बाबा साहब के अनुयायियों ने भाग लिया । जगह – जगह पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया । शोभायात्रा में जब तक सूरज-चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा, बाबा साहब अमर रहें जैसे नारे गूंजते रहे। इस अवसर पर भीम आर्मी अध्यक्ष जयद्रथ सिंह व रजनीश सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।सभा में समाजवादी पार्टी नेता के वरिष्ठ नेता डॉ. नवल किशोर शाक्य, विशेश्वर दयाल यादव, मुकुंदी सिंह यादव आदि ने बाबा साहब के विचारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा अध्यक्ष मनोज कुमार गौतम, महेंद्र पाल सिंह, प्रताप सिंह, दुर्योधन सिंह, अजय पाल सिंह, रामगोपाल, अनुज गौतम, सतीश चंद, सनोज कुमार, सुनीत सिद्धार्थ, सीपी सिंह आदि मौजूद रहे। कंपिल के गाँव धर्मपुर में जन अधिकार पार्टी के बेनर तले विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष वैद्य केपी सिंह शाक्य के नेतृत्व में डॉ. आंबेडकर जयंती बडे़ ही हर्षोल्लास से मनायी गयी। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके अलावा परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर एवं विकास खंड कायमगंज के अन्य परिषदीय तथा नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में एवं सरकारी व अर्द्ध सरकारी विभागीय कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर भी भारत रत्न बाबा साहब की जयंती मनाई ।
इनसेट।

वही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जुनैद मामा ने मऊ राशिदाबाद पहुंचकर अंबेडकर प्रतिमा पर जयंती मनाई। इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे के नारों के बीच मिठाई भी वितरित की।इस दौरान महेश गौतम, शीशराम गौतम,रोहित कठेरिया,अजय कुमार , आमिर खान,अंकित कठेरिया, अम्मार खान, शाहबाज खान,तालिब खान आदि आदर्श शुक्ला रामपाल रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव
KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन
KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद
Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात
Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा
Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]
Aug