KAIMGANJ NEWS मां भगवती की आराधना के लिए मंदिरों में लगा रहा देवी भक्तों का तांता

IMG 20250330 WA03891

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
भारतीय जनमानस में परम पूज्य मां भगवती के पूजन अर्चन हेतु आज
चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों में देवी भक्तों का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया । प्रातः से ही भक्तों ने माथा टेक आराधना कर की विश्व मंगल हेतु प्रार्थना । प्रातः काल से ही वृत धारी भक्तों ने माता रानी का श्रृंगार कर हवन-पूजन किया और विधिवत कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आवाहन किया। माता के गगन भेदी जय उद्घोष से समूचा बातावरण देवी भक्तिमय हो चला था । भक्त गण धूप दीप नैवेद्य सिंदूर चंदन आदि से सुसज्जित पूजाथाल ले मंदिरों में पहुंच रहे थे । यह सिलसिला दोपहर तक चलने के बाद कुछ समय के लिए रुका और सांय काल वेला में फिर उसी गति से पुनः शुरू हो गया । पुरुष महिलायें एवं युवा वा युवतियां तथा नये परिधानों में सुसज्जित किशोर तथा बच्चे सभी भक्ति रस धारा में विभोर हो पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में नगर के बड़ी देवी मंदिर, फूलमती देवी मंदिर सधवाड़ा, लालकुआं स्थित शिव मंदिर, शिवाला, ललिता देवी मंदिर और बांके बिहारी मंदिर सहित विभिन्न देवी स्थलों पर सुबह से ही कतारवद्ध हो पहुंच रहे थे । पूजन अर्चन वा दर्शन कर भक्तों ने लोक कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर हवन-पूजन के साथ विशेष अनुष्ठान भी आयोजित किए गए। उमडती भक्तों की भीड़ को देखते हुए रास्तों एवं पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए परियाप्त पुलिस बल सक्रिय रहा।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes