Farrukhabad news विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ बोधगया और संकिसा को एकजुट हो कराओ मुक्त . – – टी० प्रसाद

IMG 20250324 WA0192

Farrukhabad news फर्रुखाबाद : –
एक खास कार्यकम में मोहम्मदाबाद आए पूर्व मंत्री टी. प्रसाद ( आईएएस ) ने बिहार के बोधगया एवं संकिसा विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थ स्थलों को कथित कब्जों से मुक्त कराने का आह्वान किया। श्री प्रसाद – शाक्य, कुशवाहा, मौर्य, सैनी समाज के सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए और समाज की शक्ति व एकजुटता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि भारत में शाक्यों से बड़ा कोई समाज नहीं है ।लेकिन इसके बावजूद समाज संगठित नहीं है। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों से बेहतर कार्य करने की अपेक्षा कर अपील की और कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए सत्ता, शिक्षा और संपन्नता जरूरी है। उन्होंने युवाओं को प्रशिक्षित करने और व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने अपने उद्‌बोधन में राजनीतिक हिस्सेदारी पर जोर दिया ।
पूर्व मंत्री टी. प्रसाद ने लोकसभा में पिछड़े वर्गों को आरक्षण न मिलने पर नाराजगी जताई और सवाल किया कि यदि सभी पार्टियों की ओर से सजातीय 25 सांसद हों तो क्या बोधगया और संकिसा को मुक्त नहीं कराया जा सकता है? उन्होंने वाराणसी के कुशवाहा कांड की भी आलोचना की और सजातीय विधायकों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी, जबकि जरूरत पड़ने पर सीबीआई जांच कराई जा सकती थी।
* बताया भगवान बुद्ध और सम्राट अशोक का संदेश *
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने समाज को मानवता का पाठ पढ़ाया है। भगवान बुद्ध के कारण ही भारत विश्व गुरु कहलाया। बुद्ध ने लोक कल्याण की बात की और सम्राट अशोक ने अखंड भारत की स्थापना की। अशोक ने सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया । जिससे प्रेरणा लेकर समाज को मजबूत करने की जरूरत है।
वहीं उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी बनाने की सलाह दे , समाज के हित में राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत पार्टी बनाने की जरूरत बताई और कहा कि सजातीय दल धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति, परिवार और जाति आधारित पार्टियां समाज का भला नहीं कर सकतीं। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि यदि वे इन पार्टियों के चक्कर में पड़े, तो अपना नुकसान कर बैठेंगे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने आयोजन के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया और समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करने की अपील की। यहां आने पर सजातीय समाज ने उनको भव्य स्वागत किया ।
रिपोर्टर – दीपक कुमार यादव

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes