KAIMGANJ NEWS – गंगा किनारे शमशानों सहित खंगाले जा रहे संभावित स्थान किन्तु अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई अहम सुराक
– कुछ लोगों से की जा रही पूंछताछ
कायमगंज / फर्रुखाबाद
लापता किशोरी मोना चर्चित कांड में अब तक पुलिस को कोई अहम जानकारी ना मिलने से मामले का खुलाशा नहीं हो पाया है । लड़की मोना एवं उसके परिवार वालों के अचानक गायब हो जाने की सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने क्षेत्र में आसपास व गंगा किनारे स्थित थानों में पता लगाने के लिए अपने सूत्र सक्रिय कर दिए हैं । वहीं पुलिस फरार हुए परिवार की जानकारी के लिए रिश्तेदारों को भी खंगाल रही है। सूत्र बताते हैं कि सगे संबंधी को पुलिस ने निगरानी में लेकर सघन पूछताछ भी की है।
बतादें कि गुरुवार को नगर में बाइक सवारों की दो वीडियो वायरल होने के बाद नगर में सनसनी फैल गई थी। इन वीडियो में बाइक सवार बीच में एक भारी भरकम सफेद बोरी अथवा चादर में बंधी हुई कोई चीज लेकर जाते नजर आ रहे थे। इन वीडियो के वायरल होते ही नगर के मोहल्ला नुनहाई में एक परिवार द्वारा अपनी नाबालिग किशोरी की हत्या कर शव गायब करने का मामला चर्चा में आया था। नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म होते ही संबंधित परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर गायब हो गए थे। उनके भागते ही मामले ने और तूल पकड़ लिया। अगले दिन शुक्रवार को लापता किशोरी का मामा विनोद कुमार के अलावा मोहल्ले की महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया था। उन लोगों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र दे संबंधित परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस हरकत में आई और मोहल्ले में जाकर सघन जांच शुरू की थी। नुनहाई मोहल्ले के अलावा पुलिस ने लोकमन, गंगा दरवाजा में भी लोगों के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए थे। जुटाए साक्ष्य के आधार पर पुलिस को बाइक सवार युवकों के अलावा तीन अन्य लग्जरी कारों के भी घटना में शामिल होने की आशंका हो गई थी। बाइक पर सवार युवकों के तराई क्षेत्र की ओर जाने की संभावना के चलते पुलिस को संदेह है की कहीं आरोपियों ने बालिका के शव को गंगा में तो नहीं बहा दिया। इस आशंका के तहत पुलिस ने गंगा किनारे स्थित शमशाबाद, अमृतपुर, फर्रुखाबाद फतेहगढ़ कमालगंज आदि थानों से निगरानी रखने की अपील की है।
वहीं पुलिस आरोपी परिवार के सीमावर्ती जनपद एटा स्थित पैतृक गांव जाकर भी जांच कर चुकी है सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने परिवार के एक जगह से संबंधी को निगरानी में लेकर सघन पूछताछ की। हालांकि अभी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। लेकिन पुलिस का कहना है कि वे इस घटना का पर्दाफास कर आरोपियों को कानून के हवाले करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct