KAIMGANJ NEWS पारिवारिक जमीनी विवाद में वादी पक्ष की महिला के निजी कर्मचारी को गाली गलौज कर धमकी देने के आरोप में एसपी के आदेश पर हुआ मुकदमा दर्ज

Picsart 23 06 30 18 58 14 053

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

पारिवारिक जमीनी विवाद का मामला तहसील कायमगंज के नगर से सटे भाग चिलौला ग्रामीण का बताया जा रहा है । इसमें पति की विरासत वाली जमीन पैमाइश के समय दूसरे पक्ष पर गाली गलौज कर धमकी देने के आरोप में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है ।
दिल्ली के ग़ालिब अपार्टमेंट, पीतमपुरा निवासी रेखा असलम खां ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा है कि उनके पति स्वर्गीय मोहम्मद असलम खां की विरासत उनके नाम पर तय होकर राजस्व अभिलेखों में दर्ज हो चुकी है।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

लेकिन उनके देवर मोहम्मद अजमल खां और अन्सर नवाज खां लगातार इसका विरोध कर रहे हैं और उनकी जमीन हड़पने की कोशिश में लगे हैं। 27 फरवरी को चिलौली शहरी और चिलौली ग्रामीण के लेखपाल आदर्श सिंह ने तहसील के पीछे स्थित जमीन की पैमाइश के लिए बुलाया था। इस दौरान विधवा महिला के निजी कर्मचारी सद्दाम खां भी मौजूद थे। जैसे ही वे मौके पर पहुंचे, अन्सर नवाज खां, मोहम्मद अजमल खां और अहमद फराज खां ने गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी का कहना है कि अगर कोई कदम उठाया तो गोलियां चलेंगी, खून बहेगा। घटना के दौरान सद्दाम खां ने पूरी वारदात की रिकॉर्डिंग कर ली, जो सबूत के तौर पर उनके पास सुरक्षित है। रेखा असलम खां ने कहा कि वह भयभीत हैं इसलिए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes