KAIMGANJ NEWS -लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, किंतु किसी भी घटना का खुलासा संभवतः अभी तक नहीं कर पाई पुलिस
कायमगंज / फर्रुखाबाद
लगातार क्षेत्र में हो रही चोरियों से ग्रामीण खासे भयभीत नजर आ रहे हैं । किंतु विडंबना है कि किसी भी चोरी का पुलिस अब तक पता लगाने में कामयाब नहीं हो पाई है । चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए गोदाम में बंधी पांच भैंसें चुरा ली।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां में पशु चोरों ने गोदाम में बंधी पांच दुधारू भैंसों की चोरी कर ली । चोरी गई भैंसों की कीमत लगभग 2 लाख रुपया बताई जा रही है । इस गांव कटरा रहमत खां के निवासी खलील खान पुत्र मुन्कू खां के घर के बाहर कुछ दूरी पर उनकी गोदाम है । इस गोदाम में पांच भैंसे बंधी हुई थी। रात को किसी समय मवेशी चोरों ने गोदाम के गेट का ताला तोड़ा । इसके बाद उसमें बंघी भैंसों को खोलकर कुछ दूरी पर स्थित कब्रिस्तान तक ले जाकर पिकअप अथवा किसी अन्य वाहन में लादकर ले गए। उसमें से एक भैंस किसी तरह चोरों के चंगुल से छूटकर वापस पशु मालिक के घर की तरफ खेतों में आ गई ।
उसके पैर में लोहे का तार बंधा हुआ था। सुबह गांव के एक व्यक्ति ने खेतों में घूम रही भैंस को देखा । तब उसने पशु पालक को जानकारी दी । इसके बाद गोदाम में देखा तो सभी भैंसे गायब थी। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है । पीड़ित ने बताया कि उसकी लगभग 2 लाख रुपया कीमत की भैंस चोरी हुई है।
इनसेट : –
क्षेत्र में आए दिन हो रहीं चोरियां
कायमगंज : –
मवेशी चोरों का आतंक ग्रामीण क्षेत्र में बना हुआ है । मवेशी चोर आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देते चले आ रहे। अभी लगभग 15 दिन पूर्व ही ग्राम लालबाग हमीरपुर से चोरों द्वारा बकरी पालक को मारपीट बंधक बनाकर उसके मकान से लगभग 9 बकरियां चोरी कर लीं थीं । इतना ही नहीं चोरों द्वारा दो ट्रांसफार्मर भी अभी कुछ दिन पूर्व ही चोरी कर लिए थे। इस तरह लगातार जारी चोरियों के कारण क्षेत्रीय लोगों में भय युक्त आक्रोश बढ़ता जा रहा है ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct