KAIMGANJ NEWS मार्ग दुर्घटना में घायल दूसरे युवक ने भीअस्पताल बेड पर तोडा दम

Picsart 23 08 09 07 40 56 749 1

KAIMGANJ NEWS – दुर्भाग्य से इसी अचरा मार्ग पर तीन दिन पूर्व मृतक के मौसेरे भाई की भी दुर्घटना में हो चुकी है मौत
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज से अचरा जाने वाले मार्ग की चौड़ाई बहुत कम है । किन्तु यह मार्ग आवागवन की दृष्टि से बहुत व्यस्त रहता है ।

Picsart 25 02 24 06 49 11 050

संभवतः इसीलिए इस सड़क मार्ग पर अन्य की अपेक्षा दुर्घटनाएँ अधिक होती हैं। आज इस मार्ग पर घटी दुर्घटना में जिस युवक की मौत हुई । उसके मौसेरे भाई की इसी रोड पर तीन दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है । क्षेत्रीय लोग इस सड़क मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं । तीन दिन पहले सत्तार नगर निवासी भगवान सहाय का पुत्र आमोद अपने मौसेरे भाई चमन निवासी चिलसरी के साथ अपने पिता को खाना देकर बाइक से गांव आ रहे थे।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631

झब्बूपुर श्मशान घाट के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार आलू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में आमोद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चमन गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहले उसे सीएचसी, फिर लोहिया अस्पताल और उसके बाद सैफई (इटावा) रेफर किया गया ।, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। घर में बेटे की मौत की खबर आते ही मातम पसर गया। मां सोनवती का रो-रोकर बुरा हाल है। चार भाइयों में तीसरे नंबर का चमन मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। इस हादसे के संबंध में आमोद के पिता भगवान सहाय ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उस समय गंभीर रूप से घायल हुए चमन का भी हवाला दिया था । चमन तीन दिन तक जिन्दगी मौत के बीच झूलता रहा किन्तु आखिर में अस्पताल वेड पर उसने अंतिम सांस ले ली ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes