KAIMGANJ NEWS कूडा संकलन स्थल पर जमा कूड़े में लगी आग से उठते बदबूदार धुंआ से ग्रामीणों हुए परेशान

IMG 20250217 WA0177

KAIMGANJ NEWS – सूचना पर नगर पालिका द्वारा पानी टेंकरों से पानी भेज पानी की बौछारें कर पाया आग पर काबू
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव कायमगंज – अचरा मार्ग पर स्थित गांव लुधईया के पास नगर पालिका का कूड़ा संकलन / डंपिंग ग्राउंड है । यहां पालिका द्वारा नगर की साफ सफाई के बाद कूड़ा इसी स्थल पर एकत्र कर डाला जाता है । काफी जगह पर लगे कूडे के अंवार / ढेर में आग लग गई । जिससे बहुत तीव्र गंध युक्त धुंआ निकल कर चारों ओर फैलने लगा ।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631

धुंआ के प्रभाव से अस्थमा स्वांस आदि से पीड़ितों का ही नहीं आम आदमी तक की सांसें फूलने लगी । जहरीले धुएं से ग्रामीण बेहाल हो गए। सूचना पर नगर पालिका प्रशासन ने पानी के टैंकर भेज – पानी की बौछारों के साथ पानी उडेल करआग पर काबू पाया। लगी आग के जहरीले धुएं से गांव लुधैइया,उलियापुर, शिवरईमठ, इजौर, रजपालपुर, भटासा आदि गांव के ग्रामीण परेशान हो गए। दमा, सांस से पीड़ित बुजुर्ग काफी परेशान हो गए। उन्हे सांस में लेने में बेहद दिक्कत हुई। वहीं जहरीले धुएं से बच्चे एवं सभी ग्रामीण परेशान हो उठे। मामले की जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दी, जिस पर ईओ डा. लव कुमार मिश्रा ने पानी के टैंकर भिजवाए। तब जाकर कई घंटे के बाद आग बुझ सकी । लेकिन उसका धुआं काफी देर तक फैला रहा। ग्रामीणों का कहना है यहां आए दिन कूड़ा लेकर आने वाले कर्मी आग लगा देते है। उन्होंने कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ईओ ने बताया कि उन्हें कूड़े के ढेर में आग लगने की जानकारी मिली थी। पानी के टैंकर भेजे गए हैं। आग बुझा ली गई है। उन्होंने कहा आग मीथेन गैस की बजह से अक्सर लग जाती है। या फिर कूड़े बीनने वाले भी आग लगा देते है। जांच कराई जाएगी। साथ ही भविष्य में चौकसी के साथ ही सावधानी बरतने का भी प्रयास किया जायेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes