KAIMGANJ NEWS गांव के पास स्थित शराब ठेका को हटवाने की मांग कर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

IMG 20250217 WA0178

KAIMGANJ NEWS – भीम आर्मी ने महिलाओं की मांग को उचित बता प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
– विरोध कर रही महिलाओं का कहना है कि शराब ठेके पर एकत्र होने वाले अराजकतत्व अश्लीलता की हदें पार कर जाते हैं
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्रीय गांव नगला उम्मेद मजरा नरैनामऊ के पास से निकले नहर रोड पर गांव के बिल्कुल पास ठीक सामने देशी दारू का ठेका है । इस ठेके पर आपत्ति जताते हुए गांव की दर्जनों महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा कर जाम खुलवाया।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631
रविवार शाम नगला उम्मेद गांव की दर्जनों महिलाओं व बच्चों ने गांव के पास बरखेड़ा रोड स्थित नहर पटरी के समीप देसी शराब के ठेके के पास पहुंची और ठेका हटाने की जिद पर अड़ गई। महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि उनके गांव के पास ही देशी शराब का ठेका है। मना करने के बाद भी गांव के छोटे-छोटे बच्चे भी इस बुरी लत का शिकार हो रहे हैं। कई बार ठेका हटाने की मांग की। लेकिन कुछ नहीं हुआ। उनका कहना है कि किसी दिन गांव में इस शराब से बड़ी घटना भी घटित हो सकती है। आए दिन विवाद भी होता है। महिलाओं का कहना था कि शराब पीने के लिए यहां आए दिन अराजकतत्वों का जमघट लगा रहता । कई बार इनकी अश्लीलता भरी हरकतों से स्थिति तनावपूर्ण हो चुकी है । भविष्य में होने वाले खतरे की संभावना व्यक्त कर महिलाएँ शराब दूकान को यहां से हटवाने की मांग कर विरोध प्रदर्शन कर रही थी । प्रदर्शन व जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर लाइन आर्डर राजेश सिंह, मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जहां महिलाओं को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। महिलाओं ने चेतावनी दी यदि इस समस्या समाधान न किया गया तो तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा ।
इनसेट : –
*भीम आर्मी ने भी ठेका हटाने को लेकर किया प्रदर्शन*
कायमगंज।=
गांव नगला उम्मेद में देशी शराब ठेका को लेकर भीम आर्मी के दर्जनों पदाधिकारी व महिलाएं तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने तहसील प्रशासन से ठेका हटवाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष जयद्रथ, ब्रजगोपाल यादव, सादिक खां, किरन, गीता आदि उपस्थित रहे ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes