KAIMGANJ NEWS फोर व्हीलर में लाद ले गए चोर 9 बकरियां

Picsart 25 02 12 16 58 06 034

Kaimganj news -पशुपालक को बनाया बंधक की मारपीट – वापस जाते समय चोरों की गाड़ी सीसीटीवी कैमरे में दे रही दिखाई
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में अब तो चोरों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है । अभी लगभग दो दिन पहले ही क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खां से दो विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी हुए थे । जबकि इससे पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं । जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि चोरों के हौसले किस कदर बढ़े हुए हैं । अपने इरादों की झलक एक बार फिर गत रात को दिखाते हुए सशस्त्र चोरों ने पशुपालक को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए उसकी 9 बकरियां चौपहिया वाहन में लाद कर आराम से चले गए l यह सनसनीखेज बकरी चोरी की घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव हमीरपुर खास लालबाग में बीती रात को हो गई । चोरी के इरादे से यहां आए बदमाशों की करतूत बताते हुए बताया गया कि इस गांव के निवासी बकरी पालक अकील पुत्र नजीर अपने घर में बंधी बकरियों के पास सो रहे थे । उसके अनुसार रात में समय लगभग 1 -०० बजे तीन बदमाश आ गए ।

उन्होंने उसको बंधक बनाकर मारपीट कर किसी असलाह से गोली मारने की धमकी देकर भयभीत कर दिया , और उसकी 9 बकरियां जिनमें 6 बकरीं और 3 बकरे गाडी में लाद कर वापस चले गए । सशस्त्र चोरों के चले जाने के बाद पीड़ित ने डायल पुलिस 112 पर फोन किया और घटना की जानकारी दी । पीडित की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई । चोरी को अंजाम दे जब चोर गाडी वापस ले जा रहे थे । लगभग उसी समय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गाडी जाती हुई दिखाई दे रही है । इस घटना के बाद से ही लोग तरह – तरह की चर्चाएं करते हुए खासे भयभीत दिखाई दे रहे हैं l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान एम

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes