KAIMGANJ NEWS व्यस्त रेलवे रोड मार्ग पर अचानक गिरा विशालकाय वृक्ष ,मची भगदड़, लोग बाल बाल बचे

IMG 20250205 WA0335

KAIMGANJ NEWS – कुछ समय पहले नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण के लिए पेड के पास हुई खुदाई से हो गई थीं शायद पुराने पेड़ की जड़ें कमजोर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद से कायमगंज होकर दिल्ली जाने वाले सड़क मार्ग पर कायमगंज रेलवे रोड पर – आज इस व्यस्त मार्ग पर लगभग पैंतीस फीट लम्बा विशालकाय हरा पुराना वृक्ष अचानक चरमराकर गिरा । जिससे वहां भगदड़ मच गई । लोग इधर उधर भागने लगे । वहीं आवागवन ठहर गया । तो सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी – लम्बी कतारें लग गई । तकरीबन दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही । जाम के कारण ब्लाक के पास से नगला दत्तू होकर वहीं ट्रांसपोर्ट से होकर जाने वाले कुछ सकरे शार्टकट लिंक मार्गों से वाहनों को निकाला गया ।
= खतरे को भांप कराई बिजली सप्लाई बंद =
पेड गिरने से यहां से निकली विद्युत लाइन में प्रवाहित विद्युत से अनहोनी की आशंका भांप पावर स्टेशन पर फोन द्वारा सूचना दे बिजली सप्लाई बंद कराई । कुछ ही समय में मौके पर पहुंचे लाइन मैन ने पेड़ की शाखाओं में उलझी तथा दबी विद्युत केविलों को बाहर निकाला ।
* पुलिस ने व्यवस्था कर शाखायें कटवाकर कराया रास्ता साफ*
हालांकि पेड़ जहां गिरा है वहां से बन विभाग का कार्यालय कुछ ही दूरी पर है परन्तु सूचना के बावजूद भी बन विभाग का कोई भी जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा था । जबकि बन संपदा की देखरेख तथा सुरक्षा एवं संरक्षण की पूरी तरह जिम्मेदारी बन विभाग की ही होती है । फिर भी विभाग लापरवाह ही बना रहा। लगे जाम को देख कोतवाली पुलिस ने अपने निजी प्रयास से शाखाएँ कटवा कर रास्ता साफ कराया । इसी के साथ व्यवस्था कर आवागवन शुरू करा जाम हटवा दिया । लोगों का कहना है कि नाला निर्माण कार्य के लिए खुदाई जेसीवी से नगर पालिका द्वारा कराई गई है । जिससे सड़क किनारे खड़े पेडों की जड़ें हिलकर या कटकर कमजोर हो गई है । इसी कारण यह पेड़ धराशायी हुआ । ठीक इसी के कारण शेष बचे खड़े पेड़ों के भी धराशायी होने का खतरा बढ़ गया है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes