KAIMGANJ NEWS ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी से भटासा फीडर के दो सौ गांव की आपूर्ति हुई बंद

Picsart 25 01 22 06 34 10 037

KAIMGANJ NEWS – वहीं केविल वाक्स फुका तो नगर कंपिल व क्षेत्रीय ग्रामों में फैला अंधेरा

कायमगंज / कंपिल/ फर्रुखाबाद
विद्युत्त उपकेंद्र रूटौल के 8 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर में हुई तकनीकी कमी से दो सौ गाँवो की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी । वहीं केविल बाक्स फुंकने से कंपिल नगर व क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे पीने के पानी का संकट गहरा गया। घरों में बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बन गए हैं।
बिजली उपकेंद्र रुटौल से कंपिल, पितौरा, भटासा, न्यू भटासा सहित चार फीडरो से क्षेत्र के गाँवो में बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उपकेंद्र मे आपूर्ति करने वाले 8 एमवीए के पावर ट्रांसफार्मर में खराबी आ गयी ।, जिससे भटासा व न्यू भटासा फीडर से जुड़े गाँवो की आपूर्ति ठप हो गयी। इस फीडरों से जुड़े गांव बिराहिमपुर जागीर, त्योरखास, किन्दर नगला, पदम् नगला, आजमपुर, भौरुआ, विधि नगला, रानीपुर गौर, दारापुर,रसीदाबाद, अहियापुर, अलियापुर , हकीकतपुर, मोहद्दीनपुर, रसीदपुर, उषमाननगर, सुजातपुर, बरखेड़ा सहित करीब दो सौ गाँवो मे देर शाम से ही अंधेरा पसर गया ।, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हुई। मामले की जानकारी बिजली निगम के उच्चाधिकारियों को दी गई। इस पर जेई वसीम रजा मौके पर पहुंचे। जहां ट्रांसफार्मर में खराबी को सही करने का कार्य किया गया। लेकिन चालू नहीं हो सका। मंगलवार को जेई ट्रांसफार्मर में भरे तेल को टेस्टिंग के लिए फर्रुखाबाद वर्कशाप ले गए। शाम तक आपूर्ति नहीं चालू हो सकी थी। इधर सोमवार रात कंपिल फीडर का केविल बाक्स भी फुंकने से कंपिल क्षेत्र व नगर की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उपभोक्ता परेशान हो गए। उनके घरों में लगे बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बन गए। सुबह पीने के पानी का संकट गहरा गया। समर न चलने से लोगो ने हैंडपंप का सहारा लिया। जेई ने बताया केबिल बाक्स को ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। वही 8 एमवीए के ट्रांसफार्मर को भी सही करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
इनसेट : –
*वैकल्पिक व्यवस्था कर थोडी देर के लिए की जायेगी आपूर्ति*
कायमगंज।
8 एमवीए ट्रांसफार्मर फुकने से भटासा फीडर के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर बिजली निगम के अधिकारियों ने 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर से जोड़कर कुछ घंटे के लिए आपूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया । जेई बसीम रजा ने बताया कि भटासा फीडर के उपभोक्ताओं को 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर से दो – दो घंटे के लिए आपूर्ति दिए जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes