KAIMGANJ NEWS वैदिक शून्यवाद पर व्याख्यान दे वैचारिक क्रांति के सृजन कर्ता कहलाए स्वामी विवेकानंद

IMG 20250112 WA0189

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद

महान विचारक एवं कर्मयोगी स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सधवाड़ा कायमगंज में आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने उन्हें विश्व संत बताया। प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि 1892 के शिकागो सर्वधर्म सम्मेलन में स्वामी जी ने वैदिक शून्यवाद पर व्याख्यान दिया जिससे वैचारिक क्रांति का वातावरण बना । उन्होंने मानव को अमृत पुत्र कहा ,सोई हुई चेतना को जगाया ,युवकों को फौलादी जिस्म और लौह इच्छा शक्ति से संपन्न होने की प्रेरणा दी और कहा कि आज हमें अग्नि धर्मा नौजवानों की जरूरत है। पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ने कहा कि मात्र 39 साल के जीवन में स्वामी जी ने जो अलौकिक कार्य किये वे सदियों को प्रभावित करते रहेंगे। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि स्वामी जी ने सन्यास की परिभाषा बदल दी और अध्यात्म के सामाजिक आयाम को व्यावहारिक धरातल पर उतार दिया। प्रख्यात गीतकार पवन बाथम ने उनके बहुमुखी चमत्कारी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और स्वरचित एक दोहे के माध्यम से उनको इस प्रकार श्रद्धांजलि अर्पित कर स्मरण किया ….
*धर्म ध्वजा लहरा गए सात समुंदर पार।
नमन नरेंदर को करे भारत सौ सौ बार।।*
अनुपम मिश्रा ने कहा कि –
काट दिए भ्रम जाल सब जगा दिया चैतन्य।
संत विवेकानंद से धरा हो गई धन्य।।
पूर्व प्रवक्ता संत गोपाल पाठक ने कहा कि भारत के प्राण शक्ति राज सत्ता में अथवा कलात्मक उपलब्धियां में नहीं बल्कि अध्यात्म में रहती है। डॉ.सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि स्वामी जी का कहना था कि समाज सुधार और राजनीति की शिक्षा धर्म के माध्यम से ही संभव है और वह है मानव धर्म। गोष्ठी में जेपी दुबे ,वी एस तिवारी,कहानीकार अंकुर मिश्रा और लाड़ले मोहन दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes