KAIMGANJ NEWS गिरवी रखा आईफोन तथा बाइक नहीं की वापस -उल्टे गांव से उठवा लेने की दी धमकी

Picsart 25 01 05 07 46 45 277

KAIMGANJ NEWS -एसडीएम के कार चालक का सामंती चेहरा हुआ उजागर शिकायत मिलने पर एडीएम ने कड़ी फटकार लगाते हुए सामान वापस करने के दिए निर्देश
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज कायमगंज तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति कर रहे थे । उसी समय बेहद परेशान आंखों में छलकते आंसू लिए एक पीड़ित अपनी फरियाद करने पहुंचा । उसने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि साहब मैं कायमगंज क्षेत्र के गांव छतरई मजरा अजमतपुर का निवासी अभिषेक कुमार पुत्र राम भजन हूं । मैंने अपनी जरूरत के लिए अपने पड़ोसी गांव सूखा नगला मजरा अहमदगंज निवासी संजीव कुमार की मार्फत₹40000 में अपना एक आईफोन तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कायमगंज के एसडीएम के कार चालक राकेश कुमार के पास गिरवी रखी थी । पीड़ित का कहना था कि उसे 40000 रु०की जगह वास्तव में केवल 35 000 रुपए ही दिए गए थे । ब्याज सहित रुपया वापस करने पर आईफोन तथा वाइक वापस लेने की शर्त थी । पीड़ित के मुताबिक उसे रुपया 28 दिसंबर 2024 को प्राप्त कराया गया था । मय ब्याज रुपया 2जनवरी 2025 को अदा करने की बात कहते हुए अपना गिरवी रखा सामान वापस करने के लिए कहा तो मध्यस्थ तथा एसडीएम के कार चालक राकेश कुमार दोनों मुकर गए ।आरोप है कि इसके बाद 3 जनवरी 2025 को समय लगभग 8:51 बजे कार चालक के फोन से मेरे पास फोन किया । जिसमें राकेश ने बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए खुली धमकी देकर कहा कि तुझे कल तेरे गांव से ही उठा लेंगे और इतने पट्टे बजाऊंगा की तेरी हालात खराब कर देंगे । मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता । पीड़ित का कहना है कि फोन आने के बाद से वह और अधिक भयभीत हो गया । उसने अपर जिलाधिकारी से किसी भी अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए स्पष्ट कहा कि साहब यदि मेरे साथ कुछ भी होता है तो इसके लिए एसडीएम के कार चालक राकेश कुमार तथा संजीव कुमार को ही जिम्मेदार माना जाए – साथ ही उसने समस्या निस्तारण के लिए गुहार लगाई ।
इनसैट : –
एडीएम ने कार चालक को कड़ी चेतावनी दे कराया समाधान
कायमगंज : –
सामंती सोच तथा वेईमानी की नीयत बाले एसडीएम के कार चालक राकेश के सामंतवादी कृत्य से पीड़ित की फरियाद सुनकर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने तत्काल एसडीएम के कार चालक राकेश कुमार को समाधान स्थल पर ही तलब किया और कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इस समस्या का समाधान अभी तुरंत करो । उन्होंने कहा कि मैं जब तक कायमगंज से जिला मुख्यालय के लिए वापस जाऊं । तब तक इसका मोबाइल तथा बाइक इसे दे दो ,अन्यथा की स्थिति में तुम्हारे खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए एक्शन लिया जाएगा । कड़ी फटकार के बाद होश में आए सामंती सोच वाले कार चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दिया गया रुपया 35 000 ही वापस लेने के साथ ही बाइक तथा आईफोन तत्काल बिना किसी हीलाहवाली के लौटा देने का वादा किया l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news कुदरत का ‘जल-तांडव’: 46 घंटे से थमी नहीं आसमानी आफत, यूपी में हाहाकार; 16 लाशें बिछीं, 32 जिले जलमग्न

Uttar Pradesh news–आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, सामान्य से 1800% ज्यादा बरसे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बारिश बनी आफत! भरभराकर गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर बैल की मौत

KAIMGANJ NEWS –मूसेपुर में देर रात हुआ हादसा, दूसरा बैल गंभीर घायल; खपरैल टूटने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 30 घंटे की बारिश ने बिजली व्यवस्था की तोड़ी कमर, सात फीडर ठप

KAIMGANJ NEWS –रुटौल उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांव अंधेरे में, पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश और तूफानी हवाओं का कहर, खेतों में बिछीं फसलें

KAIMGANJ NEWS–दो दिन की मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित, किसानों को भारी नुकसान की आशंका[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes