KAIMGANJ NEWS नपा द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यों एवं टैक्स बढोत्तरी वा नये कराधान का विरोध कर सभासदों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा – बताई जन समस्याएँ

Picsart 25 01 05 07 07 11 625

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
नगर पालिका परिषद कायमगंज द्वारा कराए जा रहे सड़क आदि निर्माण कार्यों पर प्रश्न वाचक चिन्ह लगाते हुए सभासदों ने अपर जिलाधिकारी से मिलकर – कर बढ़ोतरी तथा नए लगाए जा रहे करों के निर्धारण पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की । सभासदों की तर्कपूर्ण बातें सुनकर अपर जिलाधिकारी ने जांच कर सभी समस्याओं के विधिक रूप से समाधान का आश्वासन दिया । सभासदों का आरोप है कि बगैर बोर्ड की सहमति से गुपचुप ढंग से टैक्स बढ़ाए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इसका वह विरोध करते है। उन्होनें यह भी कहा कि शासनादेश में उल्लेखित सड़क सर्वाधिक 24 मीटर तो न्यूनतम 9 मीटर चौड़ाई निर्धारित है। जबकि नगर क्षेत्र में दोनों मानक 24 मीटर व 9 मीटर से कम चौड़ाई की सड़के हैं। कस्बा छोटा होने की बजह से यहां उक्त चौड़ाई की कोई भी सड़कें व गलियां नहीं है। सभासदों का आरोप है उक्त कार्रवाई नगर पालिका द्वारा गोपनीय रखते हुए लागू करना आपत्तिजनक है। इसमें बोर्ड की बैठक में सभासदों की सहमति ली जानी चाहिए ।लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा इससे पहले उन्होंने स्वकर प्रणाली व जीआईएस सर्वे का भी विरोध किया था। उस दौरान इसको नगर पालिका द्वारा लागू नहीं किया गया था। उन्होंने कहा वह लोग जनहित में किसी भी प्रकार के कर वृद्वि व नए कर के पक्ष में नहीं है। यदि नए करों को बढ़ाने के लिए कार्रवाई की जाती है तो सभासद विरोध करेंगे। बढ़े टैक्स को लागू न किया जाए। इस संबंध में सभासदों ने एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति को ज्ञापन सौपा। एडीएम ने सभासदों से कहा कि शासन की ओर से टैक्स बढ़ाने के आदेश है लेकिन मानक के अनुसार। टैक्स कितना लग रहा है। यह यहां तय होना है। इसलिए सभासद पहले अपनी बैठक कर लें। जहां टैक्स को लेकर दिक्कत है। उन्हें बताएं ताकि वह भी उन लोगों के साथ बैठक कर समाधान करा सकें। किन्तु करदाताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes