KAIMGANJ NEWS भीषण सर्दी के मौसम में अलाव जलाए जाने तथा नपा से संबंधित अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु सौंपा ज्ञापन

IMG 20241230 WA0161

KAIMGANJ NEWS -ज्ञापन अवसर पर किसान नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया तो विरोध स्वरूप अधिशाषी अधिकारी का पुतला दहन किया जाएगा

कायमगंज / फर्रुखाबाद
भीषण शीत लहर के बावजूद भी नगर में आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था न होने से आक्रोशित किसान नेताओं ने जल्द ही अलाव जलाने की व्यवस्था करने की मांग की है । इसी के साथ उन्होंने नगर की अन्य समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कर ज्ञापन सौंपा । ‘
भारतीय कृषक एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल तहसील पहुंचा। जहां किसान नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि कस्बा में सर्दी के मौसम में तिराहे, चौराहे व अन्य आवश्यक स्थानों पर कहीं भी लकड़ी नहीं डलवाई गई है। जबकि इसके लिए पूर्व में भी नगरपालिका को मांग पत्र दिया जा चुका है । इसके बाद भी प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने कहा यदि तीन दिन के अंदर लकड़ी नहीं डलवाई गई तो अधिशाषी अधिकारी का पुतला दहन किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा मुख्य चौराहे पर कुछ कपड़ा दुकानदारों ने नाली को पाट दिया है । जिससे नाली में साफ सफाई नहीं हो पाती। साफ सफाई के लिए नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाया जाए। नगरपालिका तहसील व अस्पताल के दोनों ओर फुटपाथ पर लगी अवैध दुकानें हटवाई जाएं। उन्होंने कहा यदि उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो 20 जनवरी को अधिशाषी अधिकारी का घेराव कर धरना प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जाएगा। किसान नेताओं ने तीन सूत्रीय ज्ञापन नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन अवसर पर किसान नेता अमरीश शुक्ला, प्रताप सिंह गंगवार, मुन्नालाल सक्सेना, विनीत कुमार सक्सेना, रामवीर, बिंदु सिंह गंगवार आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes