Delhi news नहीं रहे महान अर्थशास्त्री पूर्व प्रधान मंत्री डा0 मनमोहनसिंह

IMG 20241227 WA0003

Delhi news -92 बर्ष का आयु पूर्ण कर चुके डाक्टर श्री सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली

दिल्ली – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
रिर्जव बैंक के गर्वनर रहे डाक्टर मनमोहन सिंह पीवी नरसिम्हा राव के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री रहे । वित्त मंत्री के अपने कार्यकाल में उन्होंने जोखिम भरे आर्थिक सुधार कर देश की आर्थिक स्थिति को काफी हद तक सुद्रण किया । इसके बाद वे वर्ष22 मई 2004 से26 मई 2014 तक भारत के13 बें प्रधान मंत्री रहे । प्रधान मंत्री के कार्यकाल में उन्होंने गरीबों को सस्ती दर पर राशन एवं बेरोजगारी दूर करने के लिए मनरेगा जैसी अन्य कई योजनाएँ चलाकर देश वासियों के जीवन स्तर में सुधार लाने का सफल प्रयास किया । केन्द्र सरकार के प्रमुख रहते हुए उन्होंने देश की आंतरित एवं वाह्य समस्याओं तथा अंतरविरोधों का पूरे साहस व धैर्य के साथ सफलता पूर्वक निष्पादन किया । आडम्बर एवं बहुत अधिक बोलने के स्थान पर उन्होंने सादगी के साथ सदैव कार्य को वरियता दे – देश की प्रगति पर ही हमेशा अपना ध्यान केंद्रित रखा । ऐशे महान व्यक्तित्व के आकस्मिक निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई । देश तथा विदेश से करोड़ो लोग दुख व्यक्त कर इस महान आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं ।
* बता दें कि तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।*प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है ऐसा प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट ने इस बारे में जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा। आपको बता दें कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे आज रात ही कर्नाटक से दिल्ली रवाना हो रहे है और कांग्रेस के आज के सभी कार्यक्रमों को कल के लिए रद्द कर दिया गया है। वहीं प्रियंका गांधी भी दिल्ली पहुंच गई है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने आज यानी शुक्रवार को कर्नाटक में होने वाली अपनी रैली को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वापस दिल्ली लौट आए हैं। बता दें कि दोनों नेता कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कर्नाटक गए हुए थे।
तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के अनुसार साल 2006 में मनमोहन सिंह की दूसरी बार बाईपास सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह काफी बीमार चल रहे थे। गुरुवार को उन्हें सांस लेने में तक़लीफ और बेचैनी के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। साल 2004 से 2014 तक वह देश के प्रधानमंत्री रहे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। उनके निधन का समाचार प्रसारित होते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई । कांग्रेस पार्टी सहित समाजवादी पार्टी – तृणमूल कांग्रेस – आप – राजद आदि सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों तथा नेताओं ने डॉक्टर श्री सिंह के आकस्मिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है । सभी ने दिवंगत की आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए प्रशंसा की है ।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes