KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
साहित्यिक संस्था हिंदी साहित्य भारती द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कृष्णा प्रेस परिसर सधवाडा कायमगंज में आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश तथा संचालन डॉक्टर कृष्णकांत अक्षर ने किया । इस अवसर पर ख्यातिलब्ध गीतकार पवन बाथम ने वाणी वंदना प्रस्तुत की : –
मात मेरी दे ऐसा वरदान ।पढ़ लिख कर मजदूरों के बेटे भी बने महान ।।इन्होंने अटल जी के साथ साझा किए गए कई मंचों के संस्मरण सुनाए। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षा एवं उपन्यासकार भारतीय मिश्रा ने अटल जी की कालजई रचनाओं का वाचन किया
आज सिंधु में ज्वार उठा है ।नगपति फिर ललकार उठा है ।
कुरुक्षेत्र के कण कण से फिर पांच्यजन्य हुंकार उठा है। गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ प्रभात अवस्थी एडवोकेट ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ध्रुव तारा थे वह सही मानै में अजातशत्रु थे। प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा रत्नेश ने कहा कि अटल जी साहित्य का सौरव लेकर राजनीति में आए उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने कहा अटल जी यदि पाकिस्तान से चुनाव लड़ें तो निश्चित जीत जाएंगे। प्रोफेसर कुलदीप आर्य ,प्रधानाचार्य शिवाकांत शुक्ला, डॉक्टर सुनीत सिद्धार्थ ने कहा कि महापुरुषों की जाति, धर्म भाषा और क्षेत्र के दायरे में बांधना राष्ट्रीय अपराध है ।पूर्व सैनिक प्रेम सागर चौहान एवं पूर्व प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह गौर ने कहा कि अटल जी जैसा लोकप्रिय व्यक्तित्व और सर्वमान्य साहित्यकार और कहीं नहीं मिलता। डॉक्टर कृष्णकांत अक्षय ने कहा
जब बोलते अटल तो चलता हुआ पवन रूकता था ।छोड़ विरोध विरोधी भी उनके सम्मुख झुकता था। डॉ पी डी शुक्ला ने कहा
यह कैसा माहौल की जिसमें पागल करते शोर कैसी राजनीति है जिसकी गति का ओर न छोर।।
अनुपम मिश्रा ने कहा विश्व मंच पर राष्ट्र भाव की कर तैयारी राष्ट्र संघ में हिंदी बोले अटल बिहारी ।
गोष्ठी में वीएस तिवारी ,संत गोपाल पाठक ,मनीष गौड़ आदि लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की अटल जी पोखरण परीक्षण ,नदी जोड़ो परियोजना ,स्वर्ण चतुर्भुज सड़क योजना आदि के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
.
..
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥
KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में
KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा
KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥
KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS घर के भीतर ‘मौत का जाल’: तहमद के फंदे में कसा मिला ग्रामीण, हत्या या साजिश
KAIMGANJ NEWS – निजामुद्दीनपुर में सनसनी, बंद कमरे में मिला शव, पुलिस-फॉरेंसिक टीम जुटी जांच[...]
Apr