KAIMGANJ NEWS नगर पालिका अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान दी अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी

Picsart 24 12 18 18 17 54 476

KAIMGANJ NEWS-सड़क के दोनों ओर सड़क के कुछ भाग सहित पूरे फुटपाथ पर लगी ठेलियों को हटाते ही मची हलचल अपनी-अपनी ठेली लेकर इधर-उधर भागते नजर आए अतिक्रमणकारी

कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज बुधवार को नगर पालिका के आरईआई अंशुमान शुक्ला के साथ नपा कर्मी व कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह फोर्स के साथ पुलगालिब पहुंचे। जहां अतिक्रमण किए ठेले खोमचे वालो को हटाया और उनके नाम नोट किए। इससे हडकंप मच गया। यह देख ठेले खोमचे वाले इधर उधर गलियों में भागते नजर आए। इसके बाद टीम तहसील रोड पर पहुंची। जहां फुटपाथ पर सब्जी, फल, चाट पकौडी, समोसे के ठेले को हटवाया। जामा मस्जिद पर पहुंची। जहां ठेले हटवाए गए। इसके बाद वह बजरिया, श्यामागेट, मुख्य चौराहा, गल्ला मंडी पर पहुंच कर ठेले हटवाए। जहां दुकान के बाहर अतिक्रमण होने पर दुकानदारों को हिदायत दी कि सामान अंदर रखे ताकि यातायात में दिक्कत न हो और लोग आसानी से आ जान सके। इस पर दुकानदारों ने बाहर लगे सामान को अंदर रखा। नपा के आरआई ने बताया कि लोगो को नोटिस भेजा जाएगा जो पहले अतिक्रमण के दायरे में मिले है उन पर एक हजार व दूसरी बार मिलने पर पांच हजार का जुर्माना किया जाएगा।
इनसेट : –
दुकानों के बाहर, नालियों में भरा कूड़ा कचरा देख जताई नाराजगी
कायमगंज –
अतिक्रमण अभियान के दौरान नपा टीम की नजर दुकान के बाहर व नालियों में पड़े कूडे कचरे पर भी रही। जहां भी कूड़ा करकट नजर आया तो उन्होंने संबंधित दुकानदारों को संख्त हिदायत दी और कहा कूड़े को कूडेदान में ही डालें। नालियों में न फेंके। नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes