Farrukhabad news दबंगों द्वारा जमीन पर किया कब्जा , उल्टे पुलिस ने की पिटाई पीडित घर छोड़ गांव से पलायन को मजबूर

Picsart 24 12 17 20 28 08 822

Farrukhabad news- घर की दीबाल पर घर – गांव छोड़ने का लगाया बोर्ड
फर्रुखाबाद।
मामला थाना क्षेत्र कंपिल का बताया जा रहा है। जहां जमीनी विवाद में घर में घुसे दबंगो ने पुत्र के ना मिलने पर पिता को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की शिकायत करने पर चौकी इंचार्ज ने पीड़ित को हवालत में बंद करके पिटाई कर दी। सुनवाई न होने से पीड़ित ने घर की दीवार पर घर – गाँव छोड़ने का बोर्ड लगा दिया। सुनवाई न होने पर पीड़ित ने परिवार सहित आत्महत्या की भी चेतावनी दी है।
क्षेत्र के गाँव कमरुद्दीननगर निवासी प्रवेश की जमीन पर गाँव के ही दबंगो का कब्जा है। इसी रंजिश में 7 दिसंबर को घर में घुसकर दबंगो ने चारपाई पर लेटे प्रवेश के पिता रामपाल पर हमला कर घायल कर दिया।
प्रवेश ने मामले की शिकायत प्रधान द्वारा करवाई। इस पर चौकी इंचार्ज ने प्रवेश को हवालत मे बंद करके मारपीट की। और घर जाकर इलाज कराने की सलाह दे डाली ।
पुलिस की प्रताड़ना और दबंगो से परेशान प्रवेश ने खुद को भाजपा समर्थित बताते हुए बताया की दबंग अक्सर मारपीट करते रहते है। जबकि पुलिस दबंगो से मिलकर आरोपियों के हौसले बुलंद कर रही है। और उसकी शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। पीडित ने पुलिस पर जबरन जमीन पर कब्जा करवाने का भी आरोप लगाया। उसका कहना है कि दबंग तमंचा लेकर बेखौफ़ उसे मारने को घूम रहे है।
प्रवेश ने घर की दीवार पर पोस्टर चस्पा कर दिया है। जिसमें वह सुनवाई न होने पर आत्महत्या की बात कह रहा है। पूरी घटना के 2 वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी हो रहे है। हलांकि वायरल वीडियो की – द एंड टाइम्स न्यूज पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध मेंचौकी इंचार्ज कपिल कुमार कुशवाहा ने कहा कि मामला जमीन से सम्बंधित है। दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्यवाही की गयी। उन्होंने पुलिस द्वारा मारपीट की बात को झूठ बताया है।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जूडो के दांव-पेच में बेटियों ने मारी बाजी, मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में कायमगंज की छात्राओं का चयन

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान कायमगंज में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शानदार आयोजन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes