KAIMGANJ NEWS विविधिताओं की अनोखी झलक के साथ आयोजित हुआ काव्य समारोह

Picsart 24 12 15 07 46 42 406

KAIMGANJ NEWS – वर्तमान परिवेष से लेकर तमाम सामाजिक तथा सांस्कृतिक तथ्यों पर साहित्यकारों ने प्रस्तुत की रचनाएँ
कायमगंज / फर्रुखाबाद
अनुगूंज साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में नगर के नई बस्ती रोड पर स्थित एक विधालय में समारोह का आयोजन हुआ । जिसमें विख्यात नवगीतकार राजेश हजेला का अभिनंदन किया गया तथा हरि गोविंद शाक्य की पुस्तक ‘रंग-बिरंगे फूल चमन के’ का लोकार्पण किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा रत्नेश ने तथा संचालन ख्यातिलब्ध गीतकार पवन बाथम ने किया।
आयोजित कवि सम्मेलन में नवगीत कार राजैश हजेला ने कहा : –
आयातित मुस्कानों से जी रहे हम।
उधड़े संबंधों को सी रहे हम।।
संचालक ख्यातिलब्ध गीतकार पवन बाथम ने स्वरचित गीत प्रस्तुत करते हुए कहा कि –
भीड़ में अकेले में मन रहा उदास। होठों पर बनी रही अनबुझ सी प्यास।।
प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा
जनता की सुर्खी छलपूर्वक भर अपने चेहरों में।
बांट रहे नेता भाषण अंधे गूंगे बहरों में।।
हरगोविंद शाक्य ने कहा –
घूम के देखी दुनिया सारी नहीं दूसरे ठावं हैं।
चंदन है इस देश की माटी कुंदन इसके गांव हैं।। व्यंगकार मनीष गौड़ ने कहा =
जब कुएं में कूदना ही है तो गहराई नापने से क्या फायदा। डॉ सुनीत सिद्धार्थ ने प्रस्तुति इस प्रकार दी –
80 करोड़ जनता को सरकारी राशन का गुलाम बना दिया।
राघव किशोर ने कहा –
बने हैं सारे कानून देश की अवाम के लिए
सियासत के लिए कोई विधान नहीं होता है। शिव स्वरूप चौबे ने दोहे के माध्यम से कहा –
भाव भूमिगत हो गए रिश्ते हो गए खेल ।
अब घर-घर में पल रही नफरत की विष बेल।।
गोष्ठी के आयोजक शिवकांत शुक्ला ने आधुनिक साहित्य पर विचार व्यक्त किये और धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में खास तौर पर अहिवरन सिंह गौर, संत गोपाल पाठक ,राजवीर सिंह शाक्य एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वेतन भुगतान को लेकर संविदा कर्मचारियों का प्रदर्शन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

KAIMGANJ NEWS सुरक्षा उपकरण, अतिरिक्त कार्य के भुगतान और कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज बाजार में बिक रहा ‘जहर’

KAIMGANJ NEWS रियल जूस में निकला कीचड़ जैसा काला कचरा, युवक की बिगड़ी तबीयत –[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news पंचायत चुनाव टलने की अटकलों से सियासी सरगर्मी तेज

Uttar Pradesh news- प्रधानों-प्रमुखों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी! पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद[...]

UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news समझें हाल बदलते मौसम का : – नवतपा 2026 : , क्या है इसका महत्व, क्यों बढ़ती है गर्मी और क्या रखें सावधानी

Uttar Pradesh news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश ” द एंड टाइम्स न्यूज ” भारत की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी अग्निकांड पर भड़का व्यापार मंडल, 32 लाख के नुकसान पर मुआवजे की मांग

KAIMGANJ NEWS तहसील पहुंचे व्यापारी नेता, बोले— “पीड़ित व्यापारियों को तुरंत राहत दे सरकार” कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मंडी में आधी रात भड़की आग, लाखों की संपत्ति राख

KAIMGANJ NEWS तेज हवाओं ने बढ़ाई तबाही, फल व्यापारियों की दुकानें जलकर खाक — व्यापारियों[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes