KAIMGANJ NEWS किसान यूनियन ने इफको केंद्र प्रभारी पर ब्लैक में खाद बेचने के आरोप सहित अन्य समस्याएँ बता सौंपा ज्ञापन – की कार्यवाही करने की मांग

IMG 20241208 085312

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
अखिल भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों पदाधिकारी कायमगंज तहसील पहुंचे। जहां किसान नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए जोरदार मांग के साथ शिकायत करते हुए कहा कि इफको केंद्र पर प्रभारी द्वारा यूरिया व अन्य खादों को अधिक दामों पर ब्लेक में बेचा जा रहा है। उन्होंने प्रभारी को हटाने की मांग की। किसानों ने कहा ग्राम पंचायत बराबिकू में सोसाईटी की शाखा खोली गई है। वहां के सचिव ने किसानों के खाते खोले लेकिन इन खातों में कई ऐसे किसान शामिल है जिनको उनके खाता खुलने की जानकारी तक नहीं है। उनका आरोप था कि उनके नाम से पैसा निकाल लिया गया है। जब किसानों ने सचिव से बात की तो सचिव ऊपर के अधिकारियों के निर्देश पर की बात कहकर टाल गया। उन्होंने कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ढाईघाट पर लगने वाले मेले को लेकर किसान नेताओं ने कहा मेले के दौरान जनरेटर से बिजली सुबिधा उपलब्ध कराई जाए और आने जाने के रास्तों को दुरूस्त कराया जाए। इसके अलावा महिलाओं के लिए स्नानघर बनवाए जाए। किसान नेताओं ने कहा कि शमसाबाद सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं से बसूली की जा रही है। रोका जाए। अस्पताल से पूरी दवाएं नहीं मिलती है। फैजबाग उपकेंद्र पर डाक्टर नहीं बैठते है। उसके अलावा उन्होंने बिजली विभाग द्वारा समय से उपभोक्ताओं को बिल मुहैया न कराए जाने की शिकायत की। इस दौरान किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सीडीओ को सौपा। ज्ञापन के दौरान के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र सक्सेना, हुकुम सिंह यादव, राजेश कुमार, जयदेव सिह, रमेश चंद्र, भूपेंद्र सिंह, मोतीलाल, वीरेंद्र कुमार, नौरंगीलाल, नीरज कश्यप, कैलाश चंद्र, गंगाराम आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes