KAIMGANJ NEWS राजस्व कर्मियों की गठित टीम द्वारा लाइसेंस , बकाया तथा मंडी शुल्क मामलों की जांच का विरोध कर व्यापारियों ने मंडी गेट पर दिया धरना

Picsart 24 12 04 15 32 13 866

KAIMGANJ NEWS–सब्जी लेकर मंडी आए किसानों को गेट पर ही व्यापारियों ने रोका – किसानों ने सड़क के किनारे दूकानें लगा बेचा अपना माल

कायमगंज / फर्रुखाबाद 4 दिसम्बर024

Picsart 24 12 04 15 33 15 101
आज से लगभग 2 दिन पहले उप जिलाधिकारी कायमगंज रविंद्र सिंह द्वारा अपने अधीनस्थ राजस्व अधिकारियों तथा कर्मचारीयों के साथ नवीन मंडी स्थल पहुंचकर गल्ला सब्जी तथा अन्य व्यापार से जुड़े व्यापारियों की फार्मो के लाइसेंस नवीनीकरण बकाया की स्थिति तथा मंडी शुल्क आदि की विस्तृत जानकारी लेने के लिए सघन निरीक्षण किया था ।

Picsart 24 12 04 15 35 58 644

निरीक्षण के बाjद इन मामलों की पूरी तरह जानकारी प्राप्त करने के लिए एसडीएम द्वारा राजस्व कर्मियों में मुख्यतः लेखपालों की टीम गठित कर उन्हें जांच करने का निर्देश दे जांच आख्या प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया था । गठित की गई टीमों ने जांच शुरू की तो मंडी में कार्य करने वाले व्यापारी वर्ग में असंतोष पनपने लगा । व्यापार मंडल के सक्रिय तीनों गुटों ने आपसी सामंजस्य के साथ बीते दिन ही हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी ।

Picsart 24 12 04 15 34 25 641

अपनी घोषणा के अनुरूप ही आज सवेरे व्यापार मंडल के तीनों गुटों के पदाधिकारी तथा सदस्य गण कुर्सियां डालकर मंडी समिति के गेट पर बैठ गए । रोज की तरह सूर्य उदय से पहले ही सब्जी बेचने वाले सब्जी उत्पादक किसान अपनी सब्जियां मंडी में लेकर पहुंचने लगे । लेकिन गेट पर मौजूद व्यापारियों ने उन्हें अंदर जाने से यह कह कर रोक दिया कि आज हड़ताल है । इसलिए आप अपना माल वापस ले जाएं । यह बात सुनते ही किसानों ने कहा कि जब हम अपना माल यहां ले ही आए हैं तो इसे कहां ले जाएं । इसका कोई संतोषजनक न तो उत्तर मिला और ना ही कोई हल निकलता देख किसानों ने सीपी तिराहा से लेकर आगे तक सड़क के दोनों ओर अपनी सब्जियों की दुकान लगा ली और वहीं से थोक एवं फुटकर दोनों तरह से किसी तरह लाए हुए अपने माल को बेचने लगे । इस अफरातफरी के बीच इस मुख्य व्यस्त मार्ग पर जाम लग गया ।दोनों ओर से आने वाले वाहन जगह-जगह ठहर गए ।यहां तक की प्राइवेट तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित एंबुलेंस 102 तथा 108 भी जाम में फंस गई । काफी देर तक लगे रहे जाम में सबसे अधिक परेशानी महिलाओं तथा स्कूली बच्चों को हुई । जो स्कूल बैग लादे पढ़ने के लिए जा रहे थे । बच्चे जाम में फंसे रहे । यह सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मंडी समिति में पहुंचे । जहां उन्होंने व्यापारियों के साथ किसानों को भी सम्मिलित करते हुए वार्ता कर हल निकालने का प्रयास किया । लेकिन व्यापारी तथा किसान संगठनों के नेता अपनी – अपनी बात पर पड़े रहे । बातचीत के दौरान कई बार माहौल में गर्मी आई । तल्ख टिप्पणियों के साथ एक दूसरे पर टीन सैड आदि का गलत उपयोग करने तथा किसानों को बाजिब सुविधाएं न मिलने का आरोप लगाया । जिसका व्यापारियों ने कड़ा विरोध करते हुए अपनी समस्या बताई । काफी देर तक चली बैठक के बाद भी जब कोई समाधान निकलता हुआ नजर नहीं आया तो उप जिलाधिकारी ने व्यापारी संगठनों तथा किसान संगठनों को वार्ता के लिए तहसील सभागार पहुंचने के लिए कहकर बैठक स्थगित कर दी l बैठक स्थगित होने के बाद व्यापारी नेताओं ने कहा कि एसडीएम ने कहा है कि स्थाई समाधान निकलने तक आप लोग पूर्व की भांति कार्य करते रहें । संभवत इसी आश्वासन पर व्यापारियों ने आज हड़ताल समाप्त करने की बात कही है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गाली का विरोध पड़ा भारी: चाचा ने भतीजे के परिवार पर बरपाया लाठी-डंडों से कहर, बीच-बचाव में आई पत्नी को भी बेरहमी से पीटा

KAIMGANJ NEWS फर्रुखाबाद के कायमगंज में रंजिश का खूनी खेल; चीख-पुकार के बीच लहूलुहान हुआ[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कांशीराम कॉलोनी में पांच साल से अंधेरा, पानी को तरसे लोग

KAIMGANJ NEWS 96 आवासों में सन्नाटा; बिजली-पानी के अभाव में घरों पर ताले, किराए के[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news बाढ़ और बारिश से छलनी हुईं फर्रुखाबाद की सड़कें: DM अंकुर लाठर का अफसरों को दो टूक फरमान—’तुरंत बनाएं कार्ययोजना, लापरवाही पर नपेगी गर्दन

Farrukhabad news सड़कें गड्ढामुक्त करने को लेकर कलक्ट्रेट में गरमाया माहौल; पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई समेत कई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 152 शिकायतों में केवल 7 का ही हो सका निस्तारण 

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों का अंबार, चोरी से लेकर जमीन पर कब्जे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS

Farrukhabad news सरकारी दावों पर लटका ‘ताला’: 10:30 बजे तक नदारद रहे CHO, बिना इलाज लौटे दर्द से कराहते मरीज

Farrukhabd news गदनपुर देवराजपुर आरोग्य केंद्र की खुली पोल, चार गांवों के मरीज झोलाछापों और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पति को गाली देने से रोका तो भड़की चचिया सास: कुनबे संग मिलकर बहू को लाठी-डंडों से पीटा, लहूलुहान कर छोड़ा; थाने में दी तहरीर

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पति के सम्मान में खड़ी होना एक महिला को भारी पड़[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, पांच भाइयों को घेरकर लाठी-सरिया से पीटा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। अताईपुर जदीद गांव में गुरुवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, यात्री प्रतीक्षालय को मिली आजादी

KAIMGANJ NEWS – मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेले-दुकानें हटवाकर खाली कराया परिसर कायमगंज, फर्रुखाबाद।[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes