GST TEAM जीएसटी विभाग की टीमों ने छापा मार कार्रवाई करते हुए कर अपवंचना का खुलाशा कर पाँच तम्बाकू फर्मों पर लगाया 23,64,000 रुपया का लगाया टैक्स

Picsart 24 12 01 16 59 22 686

GST TEAM -एडिशनल कमिश्नर व ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में देर रात तक चली छापेमार कार्रवाई व्यापारियों में मचा रहा हड़कंप

कायमगंज। फर्रुखाबाद।
शनिवार को जीएसटी विभाग के एडिशनल कमिश्नर सुरेंद्र मोहन सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर एके बनर्जी के नेतृत्व में फर्रुखाबाद, औरैया, कन्नौज, मैनपुरी आदि जनपदों के जीएसटी अधिकारियों ने एसडीएम रवींद्र सिंह व सीओ जयसिंह परिहार समेत क्षेत्र की भारी पुलिस फोर्स के साथ जौरा रोड स्थित एसके इंटर प्राइजेज, एके इंटर प्राइजेज, कमलेश टेªडिंग कंपनी, अनन्त इंटर प्राइजेज फर्म के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में आधा दर्जन टीमों बनाकर फर्म के प्रतिष्ठानों के यहां जांच की गई थी।

Picsart 24 12 01 17 00 19 633

शाम करीब चार बजे से शुरू हुई जांच करीब देर रात 12 बजे के बाद पूरी हो पाई। रातभर टुबैकों सिटी में तंबाकू फर्मो पर छापेमारी से हडकंप मचा रहा। तंबाकू से जुडे़ कारोबारी एक दूसरे से टोह लेते रहे और टीम को लेकर जानकारी करते रहे। देर रात जांच कर टीमें वापस लौट गई। रविवार सुबह कारोबारियों ने राहत की सांस ली। दिनभर छापेमार कार्रवाई की चर्चाए आम रही। काफी गोदामे बंद रही। वहां कोई कार्य नहीं हुआ। इस संबंध में ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया एसके इंटर प्राइजेज से 14 लाख 49 हजार रुपया जमा हुआ है। एके इंटर प्राइजेज से 2 लाख 32 हजार टैक्स जमा होगा। कमलेश टेªडिंग कंपनी 2 लाख 10 हजार का टैक्स जमा होगा वही पेनाल्टी भी जमा होगी। उन्होंने बताया अनंत इंटर प्राइजेज फर्म के प्रतिष्ठान में 10 लाख 30 हजार का माल अधिक पाया गया, जिस पर 2 लाख 88 हजार टैक्स जमा होगा वही पेनाल्टी लगेगी। जबकि अराध्या टेªडिंग कंपनी की फर्म के प्रतिष्ठान पर 16 लाख 25 हजार कीमत का माल सीज किया गया है। इस पर 4 लाख 55 हजार का टैक्स लगा है जबकि पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। बरहाल इस बार से लेकर पहले भी तम्बाकू फर्मों पर जीएसटी की छापामार कार्रवाई हुई या होती रही किन्तु जब भी, कायमगंज क्षेत्र में छापामार कार्रवाई हुई । प्रायः हर बार माल की तौल – उत्पाद की श्रेणी में हेरा फेरी के मामले निकल कर सामने आए । हां यह जरूर होता है कि जब भी छापा पड़ने की भनक लगती है तब व्यापारी अपनी गोदामों व्यापारिक प्रतिष्ठानों – आफिसों को बंद कर इधर – उधर अवश्य हो जाते हैं , और फिर पुराने अंदाज में वापस आकर काम वही होता है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes