GST TEAM:- बाहरी जिलों की जीएसटी टीमों तथा प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से सात तम्बाकू गोदामों पर मारा छापा

IMG 20241130 WA0096

GST TEAM

-भारी भरकम कर अपवंचना का खुलाशा होने की संभावना

– छापामार कार्यवाही से तम्बाकू कारोबारियों में मची हलचल
कायमगंज / फर्रुखाबाद30 नवम्बर
तम्बाकू से तैयार विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी की दरें अलग अलग निर्धारित है। इसी भिन्नता के कारण तैयार उत्पाद का नाम बदलकर कर अपवंचना का प्रयास किया जाता है । इसके अलावा खरीद कर माल को गोदामों में रखने का लेखा जोखा वास्तविक मात्रा से अनिलेखों में भिन्न दर्शाकर भी कर चोरी का प्रयास होता है । ऐशी तमाम अनियमिताओं की जानकारी किसी ना किसी सूत्र से जीएसटी विभाग को भी मिलती रहती है । संभवतः इसी बजह से जीएसटी टीम पहले भी कायमगंज में और कई बार छापा मार चुकी है । हर छापा के दौरान कुछ ना कुछ कर चोरी के लिए की जाने वाली हेरा फेरा भी सामने आती रही । शायद इसीलिए आज भी जीएसटी की पांच जिलों की तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों ने सात तम्बाकू कारोबारियों की गोदामों पर छापा मारकर कर जांच शुरू कर दी है ।

GST TEAM

इनसैट : –
* छापामारने से पहले जीएसटी तथा प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई बैठक *
कायमगंज30 नवम्बर
कायमगंज में तम्बाकू गोदामों पर छापा मारने से पहले जीएसटी टीमें सुबह करीब 10 -00 बजे कायमगंज तहसील में पहुंची । जहां उनकी तथा एसडीएम रविन्द्रसिंह एवं नायब तहसीलदारों के साथ बैठक हुई । बैठक में छापामारने के लिए विचार विमर्श किया गया । लगभग चार घंटे तक चली बैठक के बाद संयुक्त रूप से टीमें छापामार कार्रवाई के लिए 2.30 बजे तैयार होकर निकल पड़ीं ।
इनसैट : –
कहां की जीएसटी टीमें छापा मारने पहुंची
कायमगंज30 नवम्बर
छापामारने के लिए जनपद इटावा – औरैया – कन्नौज – मैनपुरी – फर्रुखाबाद सहित पांच जिलों की जीएसटी टीमें कायमगंज पहुंचीं । इन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यवाही शुरू की।
इनसैट : –
किन फर्मों पर पड़ रहा छापा
कायमगंज30 नवम्बर
तम्बाकू व्यवसाई सात फर्मों पर आज छापामार कार्रवाई शुरू हुई । इनमें कमलेश ट्रेडिंग कंपनी जौंरा रोड़ – मे० गोपाल तंबाकू इंडस्ट्रीज जौरा रोड – एसके एंटरप्राइजेज जौंरा रोड – एसके ट्रेडर्स जौंरा रोड़ – पदमा ट्रेडर्स जौंरा रोड – सिद्धिदात्री एंटरप्राइजेज पट्टी मजरा लालपुर – आराध्या ट्रेडिंग कंपनी पट्टी मजरा लालपुर इन सात फर्मों पर छापा डाला गया । छापामार कार्रवाई के दौरान एसडीएम रविन्द्र कुमार – नायब तहसीलदार मनीष वर्मा – सृजन कुमार ना० तह० – अनवर हुसैन ना० तह० तथा सीओ जयसिंह परिहार कोतवाली प्रभारी रामअवतार एवं कंपिल व शमशाबाद थानों का परियाप्त पुलिस बल मौजूद हैं ।
= एक गोदाम का बाहर से ताला लगा तोड़ने की नौबत आते ही अंदर के मिनी गेट से निकलकर आए एक लेबर ने ताला खोल दिया । ताला खुलने पर टीम अंदर प्रवेश कर गई ।

GST TEAM
इनसैट : –
छापामार कार्रवाई जारी – की जा रही माल तथा अभिलेखों की जांच ।
कायमगंज30 नवम्बर
समाचार लिखे जाने तक छापामार कार्रवाई जारी थी । टीमें सभी फर्मों की गोदामों में उपलब्ध तम्बाकू माल तथा अभिलेखों की जांच कर मिलान कर रहे हैं । फिलहाल अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी । उम्मीद है कि देर रात से सुबह तक जांच पूरी होने पर ही कर चोरी से संबंधित जानकारी मिल सकती है ।

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes