Farrukhabad news साप्ताहिक बाजार बंदी को लेकर नगर पंचायत ने उठाया सख्त कदम

IMG 20241119 WA0103

Farrukhabad news, बाजार बंदी नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के काटे गए चालान
नवाबगंज / फर्रुखाबाद ।
श्रम तथा बाजार नियमावली के मुताबिक हर एक बाजार की बंदी के लिए सप्ताह में एक दिन निर्धारित किया गया है । इस दिन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य दुकानें पूरी तरह बंद रखने का आदेश है ।किंतु लालच बस प्राय : ऐसा देखने में आया है कि हर एक बाजार में इस नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ा कर दुकानदार अपनी दुकानें बाजार बंदी वाले दिन भी खोलकर सौदा बेचते हैं । बाजार बंदी वाले दिन अधिकांश दुकानें खुलने की लगातार शिकायतें साथ ही धरातली हकीकत पर खुली दुकानें टाउन एरिया नवाबगंज में भी दिखाई दे रही थीं । बताया जा रहा है कि नियम का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को कई बार अवगत भी कराया गया । लेकिन अनसुनी करते हुए उन्होंने अपनी दुकानें बाजार बंदी वाले दिन भी खोलना बंद नहीं किया। इस पर आज बाजार बंदी के लिए निर्धारित मंगलवार वाले दिन भी दुकानें खुली होने पर टाउन एरिया की टीम ने बाजार में भ्रमण किया । भ्रमण के दौरान उन्हें बहुत सी दुकानें खुली हुई मिली ।खुली दुकानों को चिन्हित कर 24 दुकानदारों का चालान काटा गया । जैसे ही यह खबर बाजार में फैली वैसे ही अपरा तफरी भरे माहौल में दुकान बंद कर बहुत से दुकानदार मौके से गायब हो गए । इस संबंध में टाउन एरिया लिपिक विकास गंगवार ने बताया कि कुछ दुकानदार भाई बाजार बंदी नियम का उल्लघंन कर रहे हैं । जिसकी सूचना लगातार प्राप्त हो रही थी । इसलिए आज छापा मार कार्रवाई कर 24 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है । उनका कहना है कि स्पष्ट चेतावनी दे दी गई है कि भविष्य में बाजार बंदी वाले दिन दुकानदार भाई दुकान ना खोलकर सहयोग करें तथा नियम का पूरी तरह पालन करें । यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो भविष्य में भी नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ करवाई होगी । टाउन एरिया की छापामार टीम में लिपिक विकास गंगवार , अमित महाजन, अमित कुमार तथा हितांशु गंगवार आदि कर्मचारी सम्मिलित रहे l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes