KAIMGANJ NEWS लकड़ी माफिया काट रहे विशालकाय हरे पेड़,वन विभाग मौन

Picsart 24 11 10 16 03 55 368

KAIMGANJ NEWS – सब कुछ समझ कर भी जिम्मेदार नहीं कर रहे सही तरीके से नियंत्रण
कायमगंज /फर्रुखाबाद10 नवम्बर
शुद्ध जलवायु मानव जीवन ही नहीं धरती के सभी प्राणियों के लिए आवश्यक है । किन्तु घोर लापरवाही तथा पर्दे के पीछे से हो रही कमीशन खोरी पर्यावरण की शुद्धता पर गृहण की तरह हावी होती जा रही है । चाहें दिन का उजाला हो या रात का अंधेरा कहीं खानापूरी का दिखावा कर परमीशन के नाम पर एक की वजाय अनेक तो कहीं शाख तरासी के नाम पर जड़ से तो कहीं वैखौफ हो लकड़ी माफिया वन विभाग एवं स्थानीय पुलिस से अभयदान प्राप्त कर धरा का श्रृंगार विशालकाय हरे भरे प्रतिबंधित वृक्षों पर आरे तथा कुल्हाडियां चलाकर नेस्तनाबूत कर रहे हैं । उनकी गतिविधि देख कर ऐशा लग रहा है कि मानों अब तो इन लकड़ी माफियाओं को वन विभाग वा पुलिस का कोई खौफ ही नहीं रहा है । खैर जो भी हो किन्तु इस कड़वी सच्चाई का नमूना एक बार फिर सामने आया । जब कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव पपड़ी मिलकिया में रात के अधेरे में आम के विशालकाय हरे पेड को जो रोड के किनारे एक बाग में खड़ा था – इस लहलाते हरे प्रतिबंधित पेड़ को काट डाला गया । जिसका अवशेष तना तथा काफी मोटी जड़ मौके पर मौजूद हकीकत की ओर इशारा कर रही है । इतना ही नहीं -वृक्ष काटो पर्यावरण को तवाह करो – का प्रयास लगातार जारी है । बता दें अभी कुछ दिन पूर्व भी कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टेढ़ी कोन के पास नायब तहसील द्वारा छापा मार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हरे पेड़ों का कटान करते हुए लकड़ी माफियाओं को पकड़ा था। आगे क्या हुआ किसी को शायद कुछ पता नहीं । इसी तरह पूरे कायमगंज तहसील क्षेत्र में पिछले लम्बे समय से वृक्ष उजाडे जाने का शुरू हुआ सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes