KAIMGANJ NEWS – वक्ताओं ने उन्हें देशी रियासतों का एकीकरण कर संघ का रुप देने वाला बता – जर्मनी के विस्मार्क से भी अधिक दृण इच्छा शक्ति का धनी बताया
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज के नई बस्ती रोड स्थित एक विधालय के सभागार में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे प्रो. रामबाबू मिश्रा ” रत्नेश “ने कहा कि लोहपुरुष सरदार पटेल की तुलना जर्मनी के बिस्मार्क से की जाती है। शक्ति व युक्ति से देसी रियासतों का भारतीय संघ में एकीकरण करने में विशेष योगदान था। पूर्व प्रधानाचार्य सुनीता सचान ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। वे चरित्र सम्मत राजनीति के पक्षधर थे। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि आंतरिक और वाह्य आक्रामक ताकतों से घिरे भारत राष्ट्र को एक अदद सरदार पटेल की आवश्यकता है। डॉ . महेंद्र ने दिवाली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन व खतरनाक पटाखों का प्रयोग न करने की सलाह दी तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरित की। इस अवसर पर छात्र _ छात्राओं ने अनेक मनमोहक रंगोली बनाई व दीपसज्जा की प्रदर्शनी लगाई।
विद्यालय प्रबंधक मान रजत रस्तोगी एवं अध्यक्ष मान शुभम रस्तोगी द्वारा उद्बोधन में दीपोत्सव पर्व की मंगलकामनाएं एवं आशीर्वचन प्राप्त हुआ तथा विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को उपहार दे कर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री साकेत मिश्रा, दिव्या पाल , अंकित मिश्रा, आसमी खान , अजीत शाक्य, विपिन पाठक, मीना सिंह, आसमी, गोल्डी कौशल, अंशिका गुप्ता, रीता शर्मा, हितेश मिश्रा, अनमोल ठाकुर , सौरभ चतुर्वेदी, आदि उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug