KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज 2 अक्टूबर को सीपीबीएन शिक्षण संस्थान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाई गई । जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल तथा अन्य आगंतुकों द्वारा इन दोनों महान विभूतियां के चित्रों पर माल्यार्पण तथा ध्वजारोहण के साथ किया गया । कार्यक्रम की प्रथम श्रृंखला में मुस्कान गंगवार कक्षा 12 की छात्रा ने गांधी जी का प्रिय भजन वैष्णव जनते …भजन प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया । वहीं इसके तुरंत बाद तमन्ना पांडे एवं प्रिंस यादव ने बारी-बारी से महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े अनेकों प्रेरक प्रसंग सरल एवं ओजस्वी पूर्ण ढंग से विचार व्यक्त कर लोगों को प्रेरित किया । वही कार्यक्रम में अभिनव , शौर्य, विदुषी , एवं अन्नया मिश्रा ने अपनी कविताओं के माध्यम से दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय समूह की निदेशक डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण तथा विचार मंथन योग्य है । क्योंकि इन दोनों विभूतियों ने हमें जीवन जीने तथा सार्थकता सिद्ध करने का मार्ग प्रशस्त किया है । अतः हम सबको इनका अनुसरण करना चाहिए । साथ ही देश को विश्व पटल पर अग्रणी बनाने के लिए यथोचित योगदान भी करना चाहिए । उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी सादगी सरलता तथा सौम्यता एवं दृढ़ निश्चचयी प्रतिभा के धनी थे । शास्त्री जी देश को गौरवान्वित करने वाले प्रधानमंत्री रहे । मिथिलेश अग्रवाल ने कहा कि गांधी जी देश में स्वच्छता को वरीयता देते थे । स्वच्छ और संपन्न देश गांधी जी का सपना था । उनके अनुसार गांधी जी के इस सपने को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा करने का संकल्प लिया है । हम सबको मिलकर स्वच्छता अभियान में सहयोग करना चाहिए । इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर के बाजपेई, उप प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम में हिंदी इंग्लिश दोनों माध्यमों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep