KAIMGANJ NEWS – वाल्व खराबी से उपभोक्ताओं के घरों तक नहीं पहुंचा पानी – प्यासे लोगों की जगह वे जगह लगे हैंडपंपों पर जमा रही भीड़ , एक – एक वाल्टी पानी के लिए तरसे लोग
कायमगंज /फर्रुखाबाद22 अगस्त
नगरवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए नगर पालिका की मुख्य पानी की टंकी का वाल्व खराब हो गया। जिससे जगह वे – जगह पर लगे हैंडपंपो पर लोगों की भीड़ जमा रही। एक – एक वाल्टी पानी के लिए लोग तरसते दिखाई दिए । बताया गया कि नगर में लगभग 4 हजार उपभोक्ताओं के जलापूर्ति हेतु कनेक्शन हैं।
नगर के पटवनगली रोड पर स्थित नगर की सबसे बड़ी क्षमता धारक वाली पानी की टंकी से नगर को जलापूर्ति की जाती है। करीब चार हजार लोगों के घरों तक पानी पहुंचता है। गुरुवार को तड़के टंकी का वाल्व खराब हो गया। इससे नगर के लोगों के घरों तक वाटर सप्लाई नहीं पहुंच सकी। जब पानी की सप्लाई नहीं आई तो नगर पालिका के कर्मचारियेां के पास फोन घनघाने लगे। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब पानी सप्लाई नहीं हुई । तो मजबूर हो लोगों ने दूर दराज लगे हैंडपंपों का सहारा लिया। हैंडपंपों पर भीड़ देखी गई। इधर सुबह बिजली आपूर्ति न होने से समर पंप नहीं चल सके। इससे काफी दिक्कत हुई । लोगों के छतों पर टंकिया खाली हो गई। बिजली आपूर्ति आने पर पानी भरा गया। इसके अलावा रोजमर्रा के कामकाज निपटाए गए। इधर टंकी पर तैनात कर्मचारी ने मामले की जानकारी नगर पालिका के जेई को दी। कर्मचारियों की मदद से वाल्व सही करने का कार्य दिनभर चलता रहा। नगर पालिका के विजय कुमार ने बताया कि वाल्व खराब हो गया है। उसे सही कर लिया गया है। शाम तक वाटर सप्लाई शुरू हो जायेगी ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct