shamshabad newsनगर पंचायत अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामिग्री वितरित कर हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Picsart 24 08 02 19 52 48 033

Shamshabad news शमशाबाद / फर्रुखाबाद 2 अगस्त 2024

नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह फारुकी ने बाढ़ की विभीषिका से परेशान बाढ़ पीडितों की खैर खबर ले लगभग एक सैकड़ा से अधिक परिवारों को आवश्यक राहत सामिग्री वितरित कराई ।
शमसाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष जोया शाह फारुकी के प्रतिनिधि व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी एड० ने गंगा किनारे बाढ़ प्रभावित गांव में एक सैकड़ा पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। राशन सामग्री में चावल, दाल, आटा, मसाला आदि सामान दिया गया। राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों ने काफी राहत महसूस की। पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह हर संभव मदद करते रहेगें। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, दीपक यादव, इमरान खान, शाजेब मिया, अनिल यादव, अंकेश कुमार आदि वितरण व्यवस्था में सहयोग हेतु साथ रहे ।

=
आम के पेड़ से गिरा ग्रामीण हुआ घायल – हालत गंभीर
कायमगंज /फर्रुखाबाद2 अगस्त
कंपिल क्षेत्र के गांव हरकरनपुर में आम के फलों की तोड़ करते समय अचानक ग्रामीण पेड़ से नीचे जा गिरा । जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।
गांव हरकरनपुर निवासी बृजपाल अपने साथियों के साथ गांव में ही अपने आम के बाग में आम की तोड़ कर रहा था। तोड़ करते समय अचानक उसका पैर फिसला और वह अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरा। गिरने की आहट पाकर साथ काम कर रहे उसके साथी मौके पर पहुंचे और उसे अचेत अवस्था में देख घबरा गए। साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन फानन में उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीण को डा० राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes