KAIMGANJ NEWE हल्की बरसात से बढ़ी उमस – संक्रामक रोगों के साथ ही वायरल बुखार ने पसारे पांव

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWE- सरकारी अस्पताल तथा निजी प्रैक्टिस वाले डाक्टरों के यहां अपेक्षा से अधिक पहुंचने लगे मरीज

कायमगंज / फर्रुखाबाद ।
इस साल अन्य वर्षों की अपेक्षा मई – जून के महीने में भीषण गर्मी के साथ भयंकर रूप से चलती रही लू के कारण धरा भी बहुत अधिक गर्म हो रही थी । जिन स्थानों पर पानी की पर्याप्त सुविधा नहीं थी । वहां के पेड़ पौधे झुलस कर सूखने लगे थे । आम आदमी मानसून आने का इंतजार कर रहा था । मौसम विभाग समय-समय पर मानसून आने की सूचना भी दे रहा था , फिर भी लोग आकाश मार्ग से गरजते बादलों के बीच अच्छी बारिश होने की उम्मीद कर रहे थे । इसी बीच कुछ हद तक मानसून सक्रिय हुआ और जून के आखिरी सप्ताह से लेकर माह जुलाई024 के प्रारम्भ में पुरवा हवा के झोंकों के साथ बर्षा हुई । भले ही ही वर्षा अन्य क्षेत्रों में अधिक हुई हो , किन्तु कायमगंज क्षेत्र में अब तक पर्याप्त बर्षा नहीं हुई है । इसी कारण उमस बहुत अधिक है । साथ ही गर्मी और तेज धूप आम आदमी के लिए परेशानी का कारण बन गई है । ऐशी विषम मौसमी परिस्थितियों में पूरे कायमगंज क्षेत्र के साथ ही पडोस जनपद एटा बदांयू शाहजहांपुर आदि के सीमावर्ती क्षेत्रों में संक्रामक रोगों के साथ ही वायरल फीवर खांसी जुकाम कै – दस्त से पीड़ितों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक बढ़ गई है । यही कारण है कि सरकारी अस्पताल की ओपीडी तथा निजी प्रैक्टिस वाले डाक्टरों के यहां मरीजों के आने का सिलसिला ज्यादा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है ।
ओपीड़ी में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार, व त्वचा से सबंधित आ रहे है। मरीजों में महिलाएं व बच्चों की संख्या कुछ ज्यादा है। बच्चों में बुखार तथा सर्दी खांसी व जुकाम की समस्या आ रही है। महिलाओं में त्वचा सबधिंत रोग बढ़ रहे है। तो वहीं जवान व बुजुर्ग लोगों में सबसे ज्यादा पेट दर्द व पेट संबधित समस्या आ रही है। दिनभर में 5 से 10 टाइफाइड के मरीज भी आ रहे है। डायरिया के पीड़ित मरीज भी देखे जा रहे है। इस संबंध में डॉक्टरों का कहना है कि वरसाती मौसम में अक्सर इस तरह से बीमारियां बढ़ने लगती है । इसलिए शुद्ध पानी ही पीएं – वहीं धूप से वचाव रखें , वासी तथा अशुद्ध व गरिष्ठ खाना ना खाएं – हल्के तथा सूती कपड़े पहनें साथ ही घर और आसपास सफाई व्यवस्था बनाये रखें – कीचड़ व जलभराव आवासीय क्षेत्र में ना होने दें । जैसे उपाय करने से भी रोगों की काफी हद तक रोकथाम हो सकती है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes