KAIMGANJ NEWS शत्रु संपत्ति पर उचित कार्रवाई न करने का प्रशासन पर आरोप लगा हिजाम ने जताया विरोध

Picsart 24 07 14 20 06 40 192

KAIMGANJ NEWS- विरोध की सूचना पर तहसीलदार ने फिर एक बार कार्यवाही का दिया भरोसा

कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 जुलाई 2024
शत्रु संपत्ति पर कार्यवाही करने का आश्वासन मिलने के बाद भी जब कोई कार्यवाही नहीं की गई ,तो हिंदू जागरण मंच ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए हवन कर विरोध जताया ।
हिन्दू जागरण मंच के विभाग अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने हिजाम कार्यालय पर हवन कर तहसील प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रकट किया। विभाग अध्यक्ष का कहना है कि 11 अप्रैल को शिवाला भवन पर हिन्दू जागरण मंच की ओर से कायमगंज फर्रुखाबाद बाइपास मार्ग स्थित एक पेट्रोल पम्प के सामने गाटा 866, व गांव यहियापुर स्थित शत्रु संपति व नई बस्ती रोड़ स्थित गाटा संख्या 431 जो सरकारी जमीन है को भू माफियों से मुक्त कराने के लिए आमरण अनशन किया था। अनशन के दौरान तहसीलदार मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया और कहा कि भू माफियों पर कार्यवाही की जाएगी। लेकिन आज तक कुछ नही हुआ। अगर कार्यवाही नही हुई तो हिन्दू जागरण मंच अनशन व प्रदर्शन करने के लिए भविष्य में मजबूर होगा । हिजाब नेता ने तहसील प्रशासन पर भू माफियाओं से साठ गांठ कर जमीनों को बेचा जा रहा है। जिसे हिंदू जागरण मंच विरोध करता है तत्काल भू माफियाओं से जमीन खाली कराई जाए। दौरान अनूप चौबे, शानू सक्सेना, शिवमगंल कौशल, मनू सक्सेना, अमित गुप्ता, श्याम कौशल व अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes