KAIMGANJ NEWS निर्माणाधीन टंकी का पाड़ बांधते समय गिरा मजदूर,मौत पर मचा कोहराम

Picsart 24 07 11 16 53 20 824

KAIMGANJ NEWS– हरदोई जनपद क्षेत्र का है रहने वाला था मृतक
-जल जीवन मिशन के तहत हो रहा है निर्माण, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कायमगंज।
निर्माणाधीन टंकी का पाड़ गिरने से मजदूर की मौत हो गई। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक जनपद हरदोई क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Picsart 24 07 11 16 54 14 458
जनपद हरदोई के थाना बिलग्राम के गांव जरेला निवासी राकेश राजपूत का 20 वर्षीय पुत्र शोभित 3 दिन पहले कटरा रहमत खां में जल जीवन मिशन के तहत बन रही टंकी निर्माण में लगा था। गुरुवार को वह पाड़ बांध रहा था। अचानक वह असंतुलित होकर पाड़ समेत नीचे जा गिरा और नीचे लगे सोलर पैनल के पिलर पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख साथ काम रहा उसका भाई कौशल, नितिन समेत अन्य मजदूर मौके पर दौड़े और शोभित को गंभीर हालत में सीएचसी लेकर आए। जहां डाक्टर विपिन कुमार ने मृत घोषित कर दिया। मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई नितिन ने बताया जब उसका भाई घायल हो गया था तो उसने 108 एंबुलेंस पर काल की। काफी समय तक एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद वह तांगे से सीएचसी लेकर पहुंचे। अपने भाई की मौत पर दोनो भाई बिलख कर रो पडे़। परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। मौत पर मां राजेश्वरी भाई पवन, कौशल, अतुल, राजवीर, शिवम दहाड़े मार कर रोने लगे। मृतक 6 भाई व 5 बहने है। मृतक की शादी नहीं हुई है। घटना की जानकारी पर ठेकेदार विशाल गुप्ता मौके पर पहुंचे। उसके बाद सीएचसी पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। घटना की जानकारी पर कस्बा चैकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी ने फोर्स के साथ जांच पड़ताल की। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इनसेट
मजदूरों के सुरक्षा मानकों का नहीं दिया जा रहा ध्यान
कायमगंज।
जलजीवन मिशन के तहत कटरा रहमत खां में हो रहे टंकी निर्माण में मजदूरों के सुरक्षा मानकों का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है। गुरुवार को हादसा हुआ तो मजदूरों के पास न हैलमेट थे। न ही सुरक्षा बेल्ट न ही टंकी के आसपास जाल बधा था। इससे निर्माण कंपनी की लापरवाही सामने आ रही है। यदि देखा जाए क्षेत्र में कई टंकियों का निर्माण हो रहा है। वहां भी मजदूरों के लिए सुरक्षा के मानक नहीं है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes