Kaimganj news-ज्ञापन सौंप किसान कर्जा मुक्ति एवं राशन डीलरों द्वारा की जा रही घटतौली जैसी अन्य समस्याओं पर किया शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट
कायमगंज /फर्रुखाबाद10 जून2024
भारतीय किसान यूनियन (हरपालपुर गुट ) की एक किसान पंचायत कायमगंज तहसील परिसर में आयोजित हुई । जहां किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पद की तीसरी बार शपथ लेने पर उन्हें बधाई देते हुए किसान समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन पीएम तथा सीएम के नाम संबोधित उप जिलाअधिकारी को सौंपा । ज्ञापन में कहा है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर उनके संगठन की ओर से आपको बधाई एवं शुभकामनाएं किंतु किसान समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पूरे जनपद फर्रुखाबाद में किसानों की फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में अविलंब टेल तक पानी पहुंचाया जाए । किसानों के जीवन की खुशहाली के लिए उन्हें कर्ज मुक्त किया जाए । सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में उपचार के दौरान मरीज की मौत होने पर किसी भी प्रकार का बिल वसूल न किया जाए । इस नियम को तत्काल कड़ाई से लागू कराया जाए । जल मिशन योजना के अंतर्गत पाइप बिछाने के नाम पर रास्ते तोड़ दिए गए हैं उन्हें अभिलंब सही कराया जाए । घरेलू विद्युत उपभोग के बिल अधिकतर ज्यादा यूनिट दर्शाकर भेजे जा रहे हैं । या तो मीटर बदलवाये जाएं या फिर बिलों की रीडिंग व्यवस्था सही कराई जाए । किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कायमगंज – शमशाबाद तथा फैजाबाद के कृषि प्रभारियों की कार्य शैली किसानों के प्रति अच्छी नहीं है ‘ जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा सौंपे गए ज्ञापन में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा कोटेदारों द्वारा लगातार की जा रही घटतौली पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगा – घटतौली रोकने के लिए तत्काल प्रभावी एवं आवश्यक कार्यवाही किया जाना नितांत अपेक्षित बताई है । ज्ञापन अवसर पर किसान नेता प्रेमचंद सक्सेना – सूरजपाल सिंह – हुकुम सिंह – जयदेव सिंह शाक्य – कश्मीर सिंह गंगवार – बृजेश कुमार – महेंद्र मोहन -शेर सिंह – बाबूराम पाल – गंगाराम – नौरंगीलाल – जयवीरसिंह आदि संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep