KAIMGANJ NEWS वृक्ष हमारे मित्र बता मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

IMG 20240605 WA0039

Kaimganj news-शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम अवसर पर वृक्षों के संरक्षण व रोपण की आवश्यकता बताते हुए दिया हरियाली के महत्व का संदेश

कायमगंज / फर्रुखाबाद 5 जून 2024
शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान परिसर में पर्यावरण दिवस मनाया गया । जिसमें विद्यालय के प्रबन्धक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल, 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के सूबेदार मेजर बलदेव, जी.सी.आई. मनीषा, हवलदार मनोज मिश्रा, एवं वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार, वन दरोगा महेश चन्द्र, समीर सिंह तथा प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, शिक्षक व शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। विद्यालय प्रबन्धिका , प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण के बारे में बच्चों को बताया कि वृक्ष हमारे मित्र हैं। वृक्षों की कमी से ऑक्सीजन की भी भारी किल्लत होती है । विशुद्ध पर्यावरण के लिए वृक्षों की आवश्यकता को महसूस किया जा सकता है। इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने बताया कि परि एवं आवरण अर्थात हमारे चारों ओर का वनस्पतियों, जीवधारियों एवं हरे जंगलों से घिरा हुआ परिवेश है। यह हमारे जीवन का मूल अस्तित्व है। आज के समय में यदि शुद्व वातावरण में सांस लेना है तो प्रत्येक मनुष्य का नैतिक दायित्व है कि वह प्राकृतिक सन्तुलन को ध्यान में रखते हुए कार्य करे एवं 5-5 पेड अवश्य लगाये। हम सभी को पेड़ों के अस्तित्व को बचाने की शपथ लेनी होगी, जिससे हम अपना पर्यावरण सुरक्षित रख सकें। उन्होंने प्रत्येक देशवासी से विनम्र अनुरोध करते हुए कहा कि हर परिवार का मुखिया अपने परिवार के सदस्यों से एक – एक पेड़ अवश्य लगवाये तभी हम इस धरा को संकट से मुक्ति दिला सकेंगे। प्रबन्धक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं मोनिका अग्रवाल ने कहा कि उगता हुआ वृक्ष एक समृद्वशील राष्ट्र का प्रतीक है । पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने कहा था कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाये रखते हैं। इसलिए वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ। वृक्ष लगाने के लिए यदि आपके पास भूमि का अभाव है तो सरकारी अस्पताल, डाकघर, रेलवे स्टेशन तथा सड़क के किनारे अनिवार्य रूप से वृक्ष लगायें । जहां एक पथिक को शीतल छाया मिल सके और हमारा पर्यावरण भी सुरक्षित रहे। विद्यालय की शिक्षकों ने पर्यावरण सुरक्षा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ओजोन परत को सुरक्षित रखने के लिए ग्रीन हाउस को सु़दृढ बनाया जाये। बच्चों को वृक्षों के महत्व के बारे बताया कि यदि जीवन में प्राणवायु लेनी है तो कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को 5 वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए । जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ बना रहे, इस दौरान उन्होने सभी बच्चों को 5-5 वृक्ष लगाने का संलल्प दिलवाया। इस दौरान छात्राओं ने लगभग 60 पेड़ विद्यालय परिसर में लगाये। इस मौके पर सन्तोष शर्मा, ले0 शिल्की मिश्रा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, अक्षिता यादव, शायना खान, रीना, नेहा विश्वकर्मा, विकास श्रीवास्तव, राकेश यादव, अमित कुमार, मनीष राजपूत, मनोज कुमार, विशाल गंगवार, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, लालाराम आदि शिक्षकों सहित छात्राऐं भी मौजूद रहीं।

व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes