kampil news मतदान के समय हुए दंगे में शिक्षक सहित ज्ञात – अज्ञात 23 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Picsart 24 05 14 19 41 23 548

Kampil news कंपिल / फर्रुखाबाद14 मई2024
चौथे चरण के मतदान के समय फर्रुखाबाद लोकसभा के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर चमरौआ स्थित परिषदीय प्राथमिक पाठशाला में बनाए गए बूथ संख्या 71 पर इसी गांव का निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार वोट डालने गया था । आरोप है कि वह अपने चचेरे भाई का बोट फर्जी ढंग से डालने का प्रयास कर रहा था । जिस पर आपत्ति के साथ ही विवाद होने पर बूथ ड्यूटी पर मौजूद आइटीबीपी जवान ने प्रदीप को बूथ पर ही बैठा लिया । जिसकी खबर लगते ही बताया गया कि भीड़ उग्र हो गई तथा उपद्रव करने लगी । भीड़ के पथराव के समय कुछ फायर हवा में किए गए थे । हंगामा काफी देर तक चलता रहा । पत्थरबाजी के चलते किसी एक जवान के हल्की सी चोट भी आ गई थी । हंगामा का मामला मतदान के अंतिम समय का बताया जा रहा था । जिसकी सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी -पुलिस क्षेत्राधिकार के साथ ही थाना अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था । इस घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीठासीन अधिकारी अखिलेश कुमार ने तहरीर देकर शिक्षक ब ज्ञात – अज्ञात पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगाया, उसी के आधार पर एवं एसआई रवि सोलंकी की तहरीर पर पुलिस टीम पर लाठी डंडों पत्थर से हमला करने दहशत फैलाने तथा पुलिस के खिलाफ हंगामा कर नारेबाजी करने – दोनों तहरीरों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने शिक्षक प्रदीप -मकरंद – अश्विनी – मुनेश ,उमेश, देवेंद्र , गंगाधर , राजीव ,कुलदीप , धर्मवीर , शैलेश ‘ सुधीर सभी निवासी गांव भागीपुर उमराहा सहित ज्ञात -अज्ञात 23 लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करली है । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस गिरफ्त में आए नामजद आरोपी प्रदीप -मकरंद – देवेंद्र -धर्मवीर – कुलदीप – राजीव का आज मंगलवार को लगभग दोपहर के समय चालान कर दिया l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes