navabganj news निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी ,वहीं बूथों पर भेजे जाने वाली ट्राई साइकिलें भी स्वास्थ्य केंद्र पर ही रखी मिली

IMG 20240512 WA0114

Nabadganj news-सीएमओ ने जताई नाराजगी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने का दिया निर्देश

नवाबगंज / फर्रुखाबाद 12 मई 2024
शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेने तथा सीएचसी नवाबगंज की गतिविधियां देखने के लिए सीएमओ डॉक्टर अवनींद्र कुमार आज सवेरे ही सरकारी अस्पताल नवाबगंज पहुंचे । जहां उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर मंगा कर देखा तो पिछले चार दिन से काउंसलर दीपमाला – तो तीन दिन से डॉक्टर वंदना मिश्रा को गैरहाजिर पाया । इसी के साथ उन्होंने सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ की भी जांच की । तो डॉक्टर जसवीर सिंह -डॉक्टर श्याम किशोर -डॉक्टर शैलेश बाला -डॉक्टर गौरव राजपूत -डॉक्टर नीलम तथा स्टाफ नर्स दिनेश कुमार – दिलीप सिंह – एलटी सुनील शुक्ला – वी पी एम पीयूष व पवन दीक्षित -एएनएम रूबी – नीमेषचंद – सुशील कुमार -मंजू -चंचल – कुलदीप सिंह -राजेंद्र कुमार – अंगूरी देवी तथा मिथिला देवी सहित डॉक्टर व अन्य कर्मचारी में25 लोग अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ डॉ ० अवनींद्र कुमार ने अस्पताल में मौजूद डॉ० वशिष्ट कटियार तथा किशन लाल मीणा स्टाफ नर्स से उपलब्ध मेडिसिन स्टॉक उपलब्ध होने की विस्तृत रूप से जानकारी ली । इसके उपरांत सीएमओ लेबर रूम में पहुंचे । लेबर रूम में मौजूद स्टाफ नर्स रिंकी से उन्होंने प्रसव के बारे में जानकारी लेकर प्रसूताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा । अस्पताल के कुछ अन्य पटलों का निरीक्षण करने के उपरांत अस्पताल में ही रखी उन ट्राई साइकिलों पर उनकी नजर पड़ी जिनके बारे में पूछे जाने पर बताया गया कि 8 ट्राई साइकिल हैं जो दिव्यांग जनों की सुविधा के लिए पोलिंग बूथों पर भेजने के लिए आई थी । लेकिन जब 8 ट्राई साइकिलों में से 7 ट्राई साइकिलों को अस्पताल में ही रखा देखा – तो सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्थाएं सुधारने एवं अनुपस्थित सभी डॉक्टर तथा कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
रिपोर्टर =दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत

KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा

KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज मंडी अग्निकांड पर व्यापारियों का हल्लाबोल

KAIMGANJ NEWS जली दुकानों का मुआवजा दो, कायमगंज में स्थायी फायर ब्रिगेड तैनात करो” डीएम[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes