Farrukhabad news भाजपा यदि केंद्र की सत्ता में फिर से काबिज हुई तो प्रदेश का विभाजन कर – आरक्षण कर देगी समाप्त = श्यामलाल पाल

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Farrukhabad news फर्रुखाबाद11 मई2024
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का फर्रुखाबाद में प्रथम बार आगमन हुआ है । यहां आकर उन्होंने समाजवादी पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव संविधान बचाने के लिए इंडिया गठबंधन लड़ रहा है। इसलिए अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए फर्रुखाबाद के लोगों को भी इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को वोट देकर ऐतिहासिक मतों से जिता कर संविधान रक्षा में सहयोग करना चाहिए । उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की कर्मभूमि है । इसलिए यहां के लोगों से यही उम्मीद की जाती है। कि आप लोग सपा उम्मीदवार को जिता कर संविधान बचाने में अपनी भूमिका का निर्वहन अवश्य करेंगे । प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पाल ने आरक्षण तथा संविधान के बारे में स्पष्ट कहा कि भाजपा इसे समाप्त करने का मन बना चुकी है । इसके लिए उन्होंने गृहमंत्री के द्वारा दिए गए बयान को दोहराते हुए । उसका भी जिक्र किया। इसी के साथ सपा नेता ने महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार इलेक्ट्रोलर बांड आदि का जिक्र करते हुए भाजपा पर करारे प्रहार किए । उन्होंने कहा कि जहां एक ओर महंगाई चरम सीमा पर है ।वहीं भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल रही है । उनका कहना था कि सरकारी विभागों में रिक्तियां हैं । फिर भी युवाओं को नौकरी नहीं दी जा रही है । अब तो केवल आउटसोर्सिंग के जरिए युवाओं से काम लेकर उन्हें उनके श्रम के मुताबिक भुगतान भी नहीं दिया जा रहा है । किसानों की एमएसपी की मांग पर किसानों के साथ किए गए व्यवहार की निंदा करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की तो खुशी है । लेकिन भाजपा स्वामीनाथन के किसान हित में दिए गए सुझाव लागू नहीं कर रही है । यह पूरी तरह किसानों के साथ ना इंसाफी ही है । सपा नेता ने कहा कि भाजपा ने एक तरह से स्वामीनाथ के विचारों को दफनाने का काम किया है । उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत के संबंध में कहा कि केजरीवाल के बाहर आने से इंडिया गठबंधन की ताकत में काफी बढ़ोतरी हुई । इसी के साथ उन्होंने हेमंत सोरेन को भी जमानत दिए जाने की मांग की ।सपा नेता श्री पाल ने मैनपुरी लोकसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और कहा कि इसके बावजूद भी वहां से सपा प्रत्याशी की जीत को भाजपा रोक नहीं सकती । उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली युवाओं को रोजगार महंगाई से राहत तथा अग्नि वीर जैसी योजनाओं को समाप्त करने के लिए इंडिया गठबंधन संघर्ष कर रहा है । इसमें आप सभी लोग अपना सहयोग प्रदान करें ।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग सत्ता के हिसाब से काम कर रहा है ।जबकि स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा को बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग को चाहिए कि वह पारदर्शी ढंग से निष्पक्ष होकर चुनाव संपन्न कराए ।
रिपोर्टर =दीपक कुमार -फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान

KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान

Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes