KAIMGANJ NEWS. – दूसरे पक्ष के सतीशचंद्रभारद्वाज ने कहा कि वह कभी भी प्रदीप के आवास पर कब्जा करने गया ही नहीं
-पुलिस भी इस विवाद में दोनों पक्षों को शांति भंग में कर चुकी है निरुद्ध
कायमगंज / फर्रुखाबाद 4 मार्च 2024
कस्बा के मोहल्ला बजरिया राधा कृष्ण निवासी प्रदीप चंद्र भारद्वाज की पत्नी अनुराधा भारद्वाज को विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जहां से महिला को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था।अस्पताल में मौजूद अनुराधा के पति प्रदीप भारद्वाज ने दूसरे पक्ष के अपने भाई सतीशचंद्र पर अपना आवास अवैध रूप से मारपीट कर कब्जा करने का आरोप लगाया था । उनका यह भी कहना था कि इसी से परेशान हो मेरी पत्नी जहर खाने को मजबूर हुई । इस बारे में सतीशचंद्र ने बताया कि वह 6 भाई हैं । उनकी संपत्ति बंटवारे का मुकदमा कायमगंज मुंशिफ न्यायालय में विचाराधीन है । इसलिए मैं न्यायालय आदेश का इंतजार कर रहा हूं । तो फिर मारपीट कर अवैध कब्जा करने क्यों जाऊंगा । उनका यह भी कहना था कि मैंने कभी किसी पर हमला किया ही नहीं और ना ही अपने भाई पक्ष को घर से निकालने का प्रयास किया । इसके बावजूद भी उनके ऊपर दूसरा पक्ष झूठे आरोप लगा रहा है । महिला का आरोप था कि उसकी पुलिस ने भी कोई बात नहीं सुनी । इस संबंध में कस्बा चौकी इंचार्ज विद्यासागर तिवारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जैसे ही पता चला अनुराधा को अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टर ने उन्हें एक्स रे एडवाइज दी गयी । शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में पूछे जाने पर उप निरीक्षक तिवारी का कहना था कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के जैसे ही जानकारी हुई दोनों पक्षों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की और दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान भी किया जा चुका है। इस संपत्ति बंटवारे के विवाद में भाई आपस में ही एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं । सच्चाई तो गहन एवं निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी । बरहाल सतीश पक्ष ने अपने भाई के पक्ष द्वारा जो भी आरोप लगाए गए उनको निराधार बताते हुए स्पष्ट कहा कि उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया । जो नियम के विपरीत हो l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश के बीच भरभराकर गिरी 70 साल पुरानी मिठाई की दुकान: भाजपा नेता पर जबरन ढहाने का संगीन आरोप, लाखों का नुकसान
KAIMGANJ NEWS –दुकानदार बोला—’कोर्ट का स्टे था, खाली कराने की मिल रही थी धमकियां’; भाजपा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news सावधान फर्रुखाबाद! अगले 24 घंटे भारी: आफत बनकर बरसेगा पानी, गिरेगी आसमानी बिजली; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट
Farrukhabad news–खेतों में अलर्ट, शहर में जलभराव का खतरा; बिना जरूरी काम घर से बाहर[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news आसमान से बरसी आफत, फर्रुखाबाद में थमे कदमों के पहिए: 26 सितंबर को जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम का सख्त फरमान
Farrukhabad news फर्रुखाबाद। बादलों के जबर्दस्त तेवर और जिले भर में लगातार जारी मूसलाधार बारिश[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep