KAIMGANJ NEWS परिवार वालों से पीड़ित -पुलिस द्वारा फरियाद न सुनने से आहत – महिला ने जहर खा किया आत्महत्या का प्रयास

IMG 20240403 WA0075

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद ।

पारिवारिक कलह की यह दर्द भरी घटना कस्बा कायमगंज के मोहल्ला बजरिया राधा कृष्ण की बताई जा रही है । इस मोहल्ले की निवासी अनुराधा भारद्वाज पत्नी प्रदीप चंद्र भारद्वाज को जहर पीडित दशा में नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया । हालत गंभीर होने पर महिला को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है । अस्पताल में मौजूद अनुराधा के पति प्रदीप चंद्र भारद्वाज ने अपनी पारिवारिक कलह के बारे में बताते हुए कहा कि उनके स्वर्गीय पिता ने हम सभी भाइयों का बंटवारा कर दिया था । उसी के मुताबिक पिछले 20 साल से हम अपने हिस्से वाले मकान में रह रहे हैं । और जो हिस्से में मिला उस पर काबिज हैं । लेकिन उनके भाई सतीश चंद्र तथा उनका बेटा सचिन आए दिन मेरे मकान पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करता रहता है । उन्होंने बताया कि 26 मार्च 2024 को दूसरी बार समय लगभग 10:00 बजे सचिन पुत्र सतीश चंद्र भारद्वाज अज्ञात चार पांच लोगों के साथ जो चेहरा ढके थे । मेरे घर में घुस कर ताले तोडने लगे । मना करने पर मेरी पत्नी अनुराधा को जान से मारने की धमकी दी । डायल 1090 पर अनुराधा ने सूचना दी । लेकिन फर्जी चोटें बनाकर उल्टा मुझे ही फसाने का काम किया जाने लगा । मेरी पत्नी ने शिकायत कर पुलिस से कहा कि सच्चाई जानने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देख लें ।किन्तु ऐशा न कर पुलिस ने भी उल्टा हम सब को ही धमकाया । जहर पीडिता के पति प्रदीप ने कहा कि इससे पहले भी दि० 2 – 9 – 23 को भाई सतीशचन्द व इनकी पुत्रवधू ने कुछ अन्य लोगों के साथ उसके आवास पर कब्जा करने की कोशिश की थी । शिकायत थाना पुलिस से की लेकिन कार्यवाही नहीं हुई । तो एसपी साहब से फरियाद की । लेकिन फिर भी राहत नहीं मिली । ऐसे में मुझे परिवार सहित पलायन करने को मजबूर किये जाने जैसी स्थिति तैयार की जा रही है । जब पुलिस सुन नहीं रही – परिवारी अबैध रूप से मेरी जायदाद पर कब्जा करने साथ ही जान से मारने की धमकियां दे रहे । जिससे भयभीत तथा आहत होकर मेरी पत्नी जहर खाने को मजबूर हुई ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes