FARRUKHABAD NEWS- शराब के नशे में सोते समय रात को किसी वक्त युवक नीचे गिरा – हुई मौत –
– साथी मजदूरों से पुलिस ने पूछताछ कर उन्हीं की निशानदेही पर गड्डे से किया शव बरामद
फर्रुखाबाद , 29 मार्च 2024
संकिसा टाउन एरिया के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है । भवन निर्माण मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर के पास किया जा रहा है । ठेकेदार नरेंद्र सिंह यादव ने भवन के प्लास्टर कार्य के लिए कई मजदूर लगाए थे । जिला कन्नौज कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम नगला सुखपुरा निवासी अंकुश शाक्य को नुमाइश दिखाने के लिए साथी मजदूर इसी गांव का निवासी कमलेश नुमाइस दिखाने की कहकर बुला लाया था। इसी पर हत्या करने तथा अन्य साथियों की मदद से शव गड्डे में दबाने का आरोप है । खैर मिली जानकारी के अनुसार – यहां उसके आने पर शराब की दावत हुई । इसके बाद साथी लोग टाउन एरिया भवन की छत पर लेट गए थे ।रात में किसी समय बुलावे पर आया अंकुश छत से नीचे गिर गया । जिससे अंकुश की मौत हो गई ।अंकुश को मरा देख साथियों के होश उड़ गए । घवराए साथियों ने जमीन में गड्डा खोदकर शव उसी में दबा दिया । और भयभीत हुए मजदूर अगले दिन काम पर भी नहीं आए। तो ठेकेदार को मजदूरों के न आने की बजह का पता चला । ठेकेदार की सूचना पर पुलिस ने बीती शाम मजदूरों को हिरासत में ले लिया । पुलिस ने आज सुबह मजदूरों की निशानदेही पर गड्डा खुदवाकर अंकुश का शव बाहर निकलवाया । घटना की सूचना मिलने पर अंकुश के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त अंकुश शाक्य के रूप में की है ।मेरापुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि नगला सुखपुरा निवासी एक मजदूर गांव के अखलेश के 21 वर्षीय पुत्र अंकुश शाक्य उर्फ बजरंगी को नुमाइश दिखाने के लिए बुलाकर लाया था। शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस घटना की तत्परता से जांच पडताल कर रही है ।
रिपोर्टर = दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun
UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”
Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरझाला गेट पर मौत का तांडव: छोटा हाथी से आमने-सामने भिड़ंत, 25 फीट उछला युवक, मौके पर ही मौत
KAIMGANJ NEWS लकवे की दवा लेकर लौट रहा था युवक, शराब की पेटियों से लदा[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मकान निर्माण कार्य के समय,33 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से झुलसा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद थाना क्षेत्र कायमगंज के ग्राम ब्राहिमपुर जागीर में शनिवार को[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भीषण गर्मी में व्यापार संगठन बना राहत का सहारा
KAIMGANJ NEWS राहगीरों को बांटा तरबूज और रूह आफजा का शरबत, चिलचिलाती धूप में मिली[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ग्रीष्मावकाश की खुशी में बच्चों ने दिया हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
KAIMGANJ NEWS -स्कूल परिसर में पौधों को सींचा, स्वच्छता अभियान चलाकर बच्चों ने निभाई प्रकृति[...]
May