Delhi news–दिल्ली में हुए पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार की मीडिया द्वारा कड़ी आलोचना

IMG 20240326 WA0070

Delhi news- मीडिया में विभिन्न स्तरों से कहा गया कि भाजपा सरकार में मर्यादा तार – तार कर चाहे मीडिया हो या संविधान सभी को सरकार लेना चाह रही है अपने कब्जे में

-आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस ने जानते और समझते हुए भी किया पत्रकारों के साथ निंदनीय व्यवहार
साभार : –
नई दिल्ली: ( द एंड टाइम्स न्यूज )
भाजपा सरकार में मीडिया हो या संविधान, कोई नहीं बक्शा जाएगा, सबको अपनी मुठ्ठी में करना चाह रही है भाजपा सरकार*
आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की कवरेज के दौरान दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों से बदतमीजी के साथ साथ हाथापाई तक मामला चला गया। कार्यकर्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे, वहीं दिल्ली पुलिस ने वहां मौजूद पत्रकारों से हाथापाई कर भगाना शुरू कर दिया।
इस दौरान हिंदुस्तान के पत्रकार सलमान अली के बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। वहीं, इंडिया टुडे के अरुण ठाकुर का तो गला तक पकड़ लिया । दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने क्या किया इसकी तस्वीरें आपके सामने हैं। तस्वीरों में पुलिस द्वारा कई पत्रकारों को जबरदस्ती रोकने की भी कोशिश करते हुए देखा जा सकता है। जिसके कारण पत्रकारों और पुलिस के बीच बहस भी हुई। कई पुलिस वालों ने तो कथित तौर पर पत्रकारों को हिरासत में लेने की धमकी भी दे डाली।
* द वर्किंग न्यूज़ कैमरामैन एसोसिएशन ने कठोर कार्रवाई की * करते हुए, दिल्ली पुलिस और पत्रकारों के बीच हुई इस झड़प की तस्वीर ट्वीट की है। वहीं, कुछ पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के इस व्यवहार की कड़ी निंदा की है।
*इंडियन एक्सप्रेस के अनिल शर्मा ने कहा,* “ये आप कार्यकर्ता नहीं, बल्कि दिल्ली के फोटो पत्रकार हैं।”
*पंजाब केसरी के मिहिर सिंह ने कहा*, “पटेल चौक पर आप पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने प्रेस फोटोग्राफरों के साथ दुर्व्यवहार किया। बहुत शर्मनाक, दिल्ली पुलिस।”
भाजपा सरकार में हो रहे मीडिया पर इस हमले से दृश्य दिख रहा है, कि भाजपा सरकार अभी तक संविधान पर हमला कर रही थी और अब मीडिया पर भी हमला करना शुरू कर दिया है। संविधान और मीडिया को अपनी मुठ्ठी में करने के मकसद से, सरकार कितने वार अब और करेगी? पत्रकारों ने कहा है कि क्या उम्मीद बची है अब इस सरकार में मीडिया और संविधान के सुरक्षित बचे रहने की? सब कुछ अनिश्चितता के दौर से गुजर रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes