Farrukhabad news –बने -अधबने 39 शस्त्रों सहित शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Picsart 24 03 21 16 37 29 481

Farrukhabad news-अबैध शस्त्र निर्माण करने वाले दोनों आरोपी पिता – पुत्र हैं । गुड वर्क करने वाली पुलिस टीम को एसपी ने की पुरस्कृत करने की घोषणा फर्रुखाबाद 21 मार्च 2024
जनपद के थाना मऊदरवाजा पुलिस ने एसओजी टीम के साथ क्षेत्र के गांव कुंइयाबूट में दबिश देकर अवैध शस्त्र बनाते हुए मौके से सरदार मजहब सिंह तथा चंद्रजीत सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया । आरोपी दोनों पिता – पुत्र हैं । पुलिस के अनुसार छापा मार कार्रवाई के दौरान मौके से 39 शस्त्र बने तथा अधबने भी बरामद किए गए हैं ।छापा मार करवाई थाना अध्यक्ष अमित गंगवार तथा प्रभारी एसओजी जितेंद्र पटेल ने हमराह पुलिस बल के साथ की थी ।
कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने₹25000 इनाम देने की घोषणा करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की है । साथ ही उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री तथा बरामद शस्त्रों एवं की गई कार्रवाई की मीडिया को विस्तृत जानकारी दीl
दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके से 19 तमंचे 315 बोर – दो अधिया 315 बोर – 315 बोर की ही राइफल एवं 12 बोर के दो तमंचे – 32 बोर का तमंचा और 14 अधबने तमंचों के साथ ही शस्त्र बनाने के काम में आने वाले अन्य उपकरण भी बरामद किए । बताया गया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि लोकसभा चुनाव होने हैं । जिसका आगाज हो चुका है और ऐसे चुनावी मौसम में स्वाभाविक है कि अवैध शस्त्रों की मांग बढ़ने के कारण इन शस्त्र निर्माताओं को बिक्री से अच्छी कीमत मिलती है । संभवत इसीलिए इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शस्त्र यहां तैयार किए जा रहे थे । लेकिन तब -तक थाना पुलिस तथा एसओजी टीम ने छापा मार कर इसका भांडा फोड़ कर दिया l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes