Farrukhabad news-कड़ी मश्कत के बाद दमकल ने पाया आग पर काबू – किंतु तब तक सब कुछ बदल चुका था राख की ढेरी में ।
फर्रुखाबाद 20 मार्च 2024
जिला मुख्यालय फतेहगढ़ जेएनवी वर्मा रोड स्थित विवेक मिश्रा की परचून टाइप जनरल स्टोर तथा टेलीकॉम की दो दुकानें हैं । पूरे दिन दुकान खुलने के बाद शाम को दुकानों का ताला लगा । दुकान संचालक अपने घर चला गया । तब तक सब कुछ ठीक-ठाक था । रात में किसी समय शार्ट सर्किट या फिर किसी अन्य अज्ञात कारण से दुकान में आग लग गई ।आग ने विकराल रूप धारण करते हुए दुकान में रखा वनस्पति घी रिफाइंड तेल मैदा ब्रेड आदि समान तथा टेलीकॉम की दुकान में भी रखी सभी वस्तुएं जलाकर राख कर दीं । दुकान मालिक के अनुसार अग्निकांड में उसका लगभग 10 से15 लाख रुपए का अनुमानित नुकसान हुआ है । आग की लपटें, जल रही चीजों की दुर्गंध तथा निकलता धुँआ, भोर के पहर में उस सड़क से निकलने वाले किसी व्यक्ति ने देखा और महसूस किया कि आग से दुकान में रखीं चीजें जल रही हैं । शायद वह व्यक्ति विवेक मिश्रा का परिचित रहा होगा । भाग कर उसने विवेक के घर पहुंच कर कुंडी खटकाई बाहर निकले विवेक को घटना की सूचना दी । दुकान मालिक घर से निकलकर जब दुकान के सामने पहुंचा । तो आग की विभीषिका देख कर दंग रह गया । चारों ओर धुँए के गुब्बार तथा आग की लपटों के सिवा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था । तबाही का मंजर देखकर दुकानदार के होश उड़ गए । दुकान में लगी आग बहुत तेजी से विकराल रूप संभवत इसलिए और लेती गई । क्योंकि दुकान के अंदर रिफाइंड तेल आदि ऐसे पदार्थ रखे थे । जो काफी ज्वलनशील थे । अग्निकांड की सूचना दुकान मालिक ने फायर ब्रिगेड को दी । सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक सब कुछ बर्बाद होकर आग की भेंट चढ़ चुका था । पूरी दुकान में जला या अधजला समान ही दिखाई दे रहा था । इसी रोड पर भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर का भी आवास है । उन्हें जब इसकी सूचना मिली तो विधायक भी मौके पर पहुंच गए । इसी के साथ कुछ अन्य अधिकारी तथा संभ्रांत जनों के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ भी अग्निकांड वाले स्थल पर जमा दिखाई दे रही थी l
रिपोर्टर = दीपक कुमार यादव
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun