Kaimganj news –मालगाड़ी के नीचे आई महिला के उड़े चीथड़े

Picsart 24 03 09 19 53 23 664

Kaimganj news-वृद्ध महिला अपनी किसी रिश्तेदारी से लौट कर घर आ रही थी उसी समय पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन कायमगंज पर दुर्घटना का शिकार हो गई
कायमगंज /फर्रुखाबाद 9 मार्च 2024
कासगंज – कानपुर पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन ट्रैक पर स्थित कायमगंज रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला के चीथड़े उड़ गए । मृतका के पास से मिले आधार कार्ड से पता लगने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई । थाना क्षेत्र कंपिल के गांव नगला किन्दर मजरा त्यौखास से पहुंचे उसके परिजनों ने मृतका की पहचान 72 वर्षीय रेवती के रूप में की । परिजनों ने बताया की वृद्धा रेवती अपनी नातिन कोमल की ससुराल जनपद कन्नौज के कस्बा गुरसहायगंज गई थी । वहीं से ट्रेन द्वारा कायमगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थी । बताया गया कि प्लेटफार्म पर ट्रेन से उतरने के बाद महिला अपने घर जाने के लिए स्टेशन से दक्षिण की ओर कैसर खॉ अड्डा की तरफ जाने के लिए चली थी । वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी । उसी समय फर्रुखाबाद की ओर से धड़धती हुई मालगाड़ी वहां से निकली । महिला जब तक कुछ समझ पाती । घबराकर उसने हटने का प्रयास किया । तब तक मालगाड़ी उसके बिल्कुल पास आ गई । मालगाड़ी के वेग से हवा का झोंका लगते ही महिला की साड़ी उड़कर ट्रेन के डिब्बे में फस गई ।वहां खड़े लोग जब तक कुछ समझ पाते या बचाने का प्रयास कर पाते , कि तब तक ट्रेन की टक्कर लगने से महिला के शरीर के चीथड़े उड़ गए । उसके शरीर के कई भाग रक्त रंजित अवस्था में इधर-उधर बिखर गए । वीभत्स घटना देख वहां मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई । मामले की जानकारी होते ही स्टेशन मास्टर तथा रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे । जीआरपी ने बिखरे हुए शरीर के रक्त रंजित अंगों को इकट्ठा करके वही स्थित जीआरपी पुलिस चौकी पर पहुंचाया । यही महिला के थैले की तलाशी की गई । जिसमें रखा हुआ आधार कार्ड मिला । जिससे उसका नाम तथा पता ज्ञात हुआ । इस आधार कार्ड से मिली प्रथम पहचान के आधार पर मृतका के परिजनों को भी सूचित किया जा सका । मौके पर पहुंचे परिजनों तथा वहां से निकल रहे कुछ परिचित लोगों ने भी महिला की शिनाख्त कीl जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने बताया कि वीसीएन मालगाडी कानपुर से कासगंज की ओर जा रही थी । जिसकी चपेट में आकर दोपहर लगभग 1:02 बजे प्लेटफार्म क्रॉस से ट्रैक पार करते समय चपेट में आकर महिला दुर्घटनाग्रस्त हुई । दुर्घटना के बाद मालगाड़ी कायमगंज स्टेशन पर ही लगभग 12 मिनट ठहराव के बाद कासगंज की ओर रवाना हो गईl

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes