Kaimganj news-फसलों की तबाही से किसान परेशान,बनाई गई गौशालाएं साबित हो रही केवल दिखावा
कायमगंज / फर्रुखाबाद 7 मार्च 2024
कड़ी मेहनत महंगी लागत के बाद भी कृषि से जब कोई लाभ न हो तो यह कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए कि कृषि व्यवसाय पूरी तरह घाटे का सौदा साबित होता जा रहा है । फिर भी किसान जिसे अन्नदाता कहा जाता है । बेचारा कर्ज लेकर भी खेती का कार्य भावी सपना संजोकर कर रहा है । आगे क्या होगा उसका उसे भी कोई पता नहीं । इन परिस्थितियों के बावजूद भी जब उसकी फसल खेत में तैयार होती है । पकने से पहले ही जमकर जब पौधे कुछ बड़े होते हैं । उसी समय से खेतों की फसल पर जंगली जानवर’ नीलगाय ही नहीं , इस समय सबसे बड़ी समस्या फसलों को उजाड़ने की आवारा घूम रहे गोवंश के झुंड के झुंड बन चुके हैं । यह निराश्रित एवं छुट्टा गायें और सांड किसान के खेत में खड़ी गेहूं चना सरसों हरा चारा आदि सभी को चर कर बर्बाद कर रहे हैं । इस बर्बादी के कारण मेहनतकश अन्नदाता किसान बहुत परेशानी महसूस करने लगा है । अपने खेतों की रखवाली दिन और रात कर रहा है किसान फिर भी मौका पाते ही क्षेत्र में घूम रहे आवारा गोवंश मौका पाते ही फसल को खा जाते हैं । मेहनत से तैयार की गई फसल जब खेत में लहलती है तो किसान खुश होता है और सुबह जाकर देखा है कि उसकी मेहनत की कमाई पर गोवंश के कारण बर्बादी का कहर टूट पड़ा है । फसल गायब है । केवल खेत में उसके ठूंठे और टूटे हुए कुछ पौधे ही पड़े दिखाई देते हैं । ऐसी तबाही का मंजर देख उसकी सांसे थमने लगती हैं । आहें भरता हुआ किसान मन ही मन बहुत अधिक खिन्न हो जाता है । लेकिन बेचारा करे तो क्या करे ,मजबूर होकर अपनी तबाही का मंजर निहारता हुआ खून के आंसू पीने को बेबस हो रहा है । कायमगंज क्षेत्र के गांव भटासा तथा नरसिंहपुर निवासी कृषक प्रमोद कुमार -विजय कुमार – हरि शरण – अजय आदि कहते हैं कि आवारा गाय और सांडों ने जीना दुश्वार कर दिया है । खेतों में खड़ी गेहूं की फसल यह गौवंश खाए जा रहे हैं ।जो फसल कर्ज लेकर उम्मीद से बोई थी । आवारा पशुओं के कारण उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है । किसानों का कहना है कि आए दिन सरकार तथा प्रशासन ऐसे निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में रखने की बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं । लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिलकुल विपरीत .है । गौशालाएं नाम के लिए बना दी गई हैं । उनमें कहीं तो एक भी गोवंश नहीं है और कहीं है भी तो बहुत कम संख्या में । ऐसे में आवारा घूम रहे छुट्टा सांड और गायें किसानों के लिए तबाही बनते जा रहे हैं
इनसेट : –
किसानों की बर्बादी का कारण बने गोवंश समस्या का आखिर क्या है समाधान? : –
कायमगंज 7 मार्च
पूरे क्षेत्र में किसानों के लिए समस्या बन चुके आवारा गोवंश की समस्या का आखिर निदान क्या है? इस संबंध में जब कई लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शासन को चाहिए कि वह प्रशासन की निगरानी में ऐसी व्यवस्था बनाए की जहां भी जिस हालत में भी आवारा घूम रहे गोवंश मिले उसको तत्काल पकड़वाकर व्यवस्थित व्यवस्था के साथ गौशालाओं में रखवा दे । एक बार पूरे के पूरे आवारा घूम रहे गोवंश को गौशालाओं में भिजवाने और इसी के साथ ही पालतू गायों की भी गणना पशुपालकों के पत्ते सहित कर ली जाए । इसके बाद यदि कोई गाय पशुपालक के यहां कम होती है तो यह प्रतिबंध लगा दिया जाए की उसका विवरण प्रमाण सहित उसे देना होगा । इससे यह फायदा होगा की जो लोग उस गाय को तब तक पालते रहते हैं । जब तक वह दूध देती है ।जब दूध देना बंद कर देती है तो उस बेचारी के हाल पर घर से दूर ले जाकर छोड़ देते हैं । इसी तरह छोड़ी गई गाएं धीरे-धीरे एक समस्या बन गई है । इसलिए गाय की गणना उसके पालने वाले के पत्ते सहित करते हुए गाय का भविष्य में क्या हुआ कहां गई क्यों गई कैसे गई इसकी जिम्मेदारी इस पशुपालक की निश्चित करते हुए नियम का कड़ाई से पालन कराया जाए । यदि ऐसा किया जाए तो लोग गौ माता को डंडे मार कर दूध न देने की हालत में अपने घर से भागने से पहले 100 बार सोचेंगे ।यदि फिर भी ऐसा करते हैं तो नियमानुसार इन्हें दंडित करने की भी व्यवस्था की जाए । लोगों का मानना है कि ऐसे प्रतिबंधों के साथ यदि व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तो आवारा गोवंश की समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो सकता है l
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct