Kaimganj news –रह -रह कर हो रही लगातार वर्षा तथा तेज हवाओं एवं ओलावृष्टि से फसलें हुई तबाह

Picsart 24 03 03 14 45 56 127

Kaimganj news-आलू तंबाकू सरसों गेहूं तथा दलहनी एवं सब्जी आदि फसलों को हुए भारी नुकसान से किसानों के चेहरे पर उभरी चिंता की लकीरें
कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 फरवरी 2024
लगातार 2 महीने तक पड़ी भीषण सर्दी के बाद सूर्य की तपन बढ़ी तो लोगों ने कुछ राहत की सांस ली थी । पाला व तुषार से खेतों में खड़ी फैसलें पहले से ही कम उपज होने का संकेत दे रही थी । जब कुछ गर्मी पड़ी तो फसलों ने रंग बदला उनमें ग्रोथ हुई । उम्मीद बढ़ी की अब कुछ नुकसान की भरपाई हो जाएगी। ऐसी स्थिति में किसानों को उम्मीद हुई थी । उस पर पिछले दो दिन से आकाश में घुमडते बादलों से रह – रह कर हो रही वर्षा ,तेज हवाओं के झोंकों के साथ ही लगभग हर जगह कहीं कम तो कहीं ज्यादा हुई ओलावृष्ट ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया । जिन खेतों में पहले से सिंचाई की जा चुकी थी । वर्षा की बूंदे तथा तेज हवा ने ऐसे तथा अन्य खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को जमीन पर गिरा दिया । देखने से ऐसा लगता है मानो इन खेतों में कुदरत ने ही पटेला फेर दिया हो । गेहूं की फसल जमीन पर लेट गई ।जिससे पौधों के सड़ने गलने की संभावना बढ़ गई है । साथ ही पैदावार भी बहुत कम होगी ।इसी तरह खेतों में खड़ी सरसों आलू तंबाकू कुछ दलहनी फैसलें तथा सब्जी की उपज पर भी एक तरह से प्राकृतिक आपदा के कारण वज्रपात हुआ है । इन सभी फसलों में बहुत बड़े पैमाने पर नुकसान की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता । ओलावृष्टि के कारण भी बहुत सी जगह सरसों आलू तंबाकू तथा गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है । ऐसे में किसानों का परेशान होना स्वाभाविक ही है । क्योंकि बढ़ती महंगाई में भी अन्नदाता ने सरकारी बैंकों – सहकारी समितियों या निजी तौर पर ऋण लेकर अपने भविष्य के सपने संजोए थे । लेकिन प्राकृतिक आपदा ने एक बार फिर मेहनतकश किसान की उम्मीद पर पानी फेर दिया । अपनी तबाही का मंजर देखकर किसान काफी परेशान हो रहा है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes