Farrukhabad news –डॉक्टरों की लापरवाही से प्रसूता की मौत का आरोप लगा परिजनों ने किया हाईवे मार्ग जाम

IMG 20240302 WA0201

Farrukhabad news -शिकायत के बावजूद भी आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही ना होने से लोग लगा रहे जिम्मेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप

– मामला सिद्धिविनायक हॉस्पिटल का बताया जा रहा है जहां ऑपरेशन में बर्ती गई लापरवाही से ही प्रसूता की जान चली गई
फर्रुखाबाद 2 मार्च 2024
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव पापियापुर की निवासी 28 वर्षीय प्रसूता रीना देवी पत्नी वीरपाल उर्फ सोनू को पेट में हल्का सा दर्द होने के बाद उनके पति फर्रुखाबाद मसेनी चौराहा स्थित सिद्धिविनायक अस्पताल में जांच एवं उपचार के लिए लेकर पहुंचे थे । परिजनों के अनुसार जब रीना वहां पहुंची थी । तो पूरी तरह स्वस्थ थी । कोई बहुत अधिक परेशानी महसूस नहीं कर रही थी । अस्पताल में जब वह पहुंच गई तो वहां मौजूद इस अस्पताल के डॉक्टर संजय यादव तथा लेडी डॉक्टर संजना ने जांच कर कहा कि कोई खास परेशानी नहीं है । हल्का सा दर्द है । इसके लिए एक मामूली सा ऑपरेशन होगा और आप ठीक हो जाएंगी । ऑपरेशन का नाम सुनते ही रीना ने कहा कि इतनी तकलीफ नहीं है , की ऑपरेशन ही करना पड़े । लेकिन डॉक्टर ने उसे बार-बार यही सलाह दी । इसकी जानकारी प्रसूता के भाई रामतीरथ को हुई उसने अपनी बहन की परेशानी को अपनी मां से बताया । मां ने कहा कि बेटा डॉक्टर से जो नंबर दिया है।उस पर फोन करके बात कर लो ।इसके बाद ही कोई ऑपरेशन की बात करना ।
अपनी बहन की परेशानी के कारण भाई रामतीर्थ खुद चलकर अस्पताल आ गया । जहां उसने डॉक्टर से इस मामले में बात की ‘ भाई को भी डॉक्टर ने संतुष्ट करने का प्रयास करते हुए पहले कही हुई बात ही दोहराई । रामतीरथ से डॉक्टर ने कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है । बहुत छोटे से कट वाला ऑपरेशन होगा और आपकी बहन बिल्कुल ठीक हो जाएगी । इसके तुरंत बाद प्रसूता को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर एक कट की जगह उसके पेट में चार जगह कट लगाकर ऑपरेशन कर डाला । परिजनों का आरोप है कि पैसे के लालच में डॉक्टर ने झूठ बोलकर लापरवाही से ऑपरेशन करके रीना को मौत के घाट उतार दिया । महिला की मौत के बाद परेशान एवं आक्रोशित लोगों ने मसेनी चौराहे के पास शव को रखकर हाईवे पर जाम लगा दिया । सूचना मिलते ही बड़ी तादाद में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता कर कार्यवाही का आश्वासन देते हुए जाम खुलवा दिया । पुलिस के आश्वासन के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया । परिजनों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सकों की लापरवाही से मौत का मामला स्पष्ट हो रहा है , फिर भी कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस न जाने क्यों सिध्दिविनायक अस्पताल के उन डॉक्टरों अस्पताल संचालक तथा ऑपरेशन में शामिल रहे उन स्टाफ के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं कर रही है,, – वही यह बताया जा रहा है की शिकायत मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस मामले की जांच अपने अधीनस्थ कार्यरत डॉ रंजन गौतम को सौपी है । उनका कहना है कि जांच की जा रही है । जल्द रिपोर्ट सौंप दी जाएगी । लेकिन इस संबंध में मृतका के भाई का आरोप है कि जांच करने वाला डॉक्टर भी इस निजी अस्पताल से साथ सांठ गांठ कर चुका है । इसलिए मामले को लगातार लटकाए जा रहा है । इस प्रकरण से यह साफ हो रहा है कि जहां प्रदेश की योगी सरकार अच्छी चिकित्सा तथा भ्रष्टाचार मुक्त होने की बात तो लगातार कह रही है । लेकिन जनपद फर्रुखाबाद का स्वास्थ्य विभाग उसके जिम्मेदार अधिकारी यहां तक की प्रशासन भी शासन की मंशा के अनुरूप काम करते दिखाई नहीं दे रहे हैं । यह बात सही नहीं है तो अब तक जैसा की पीड़ित प्रसूता का भाई कह रहा है कि उसे न्याय नहीं मिल रहा है और उम्मीद भी नहीं है कि न्याय मिले । उसको देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उनके अधीन कार्यरत अन्य डॉक्टर व जिम्मेदार तथा प्रशासनिक अमला इतने संवेदनशील मामले में उदासीन क्यों दिखाई दे रहा है । ऐसे कृत्यों से जनता में शासन की छवि क्या वास्तव में जानबूझकर ऐसे ही मोटी पगार लेने वाले अधिकारी खराब करने का प्रयास करने में लगे हैं । अब देखना यह है कि उस बेचारी मृतका जिसकी असमय ही जान चली गई । क्या उसे न्याय मिलेगा अथवा मामले को हीला हवाली करते हुए ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा? ।
रिपोर्टर – दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भाईचारे की मिसाल बना कायमगंज का भरत मिलाप, श्रीराम-भरत के मिलन ने भावुक किए श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS पुरानी गल्ला मंडी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14 वर्ष के वनवास के[...]

LUCKNOW NEWS UTTAR PRADESH

Lucknow Uttar Pradesh news यूपी में गुजरात मॉडल की आहट! भाजपा के 100 से 125 विधायकों के टिकट पर लटक सकती है तलवार

Lucknow Uttar Pradesh news –सत्ता में वापसी के लिए बड़े बदलाव की तैयारी? खराब रिपोर्ट,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news नल से जल भी पहुंचा, सड़कें भी चमकीं! मुडौल में बदली गांव की तस्वीर

Farrukhabd news–जल जीवन मिशन से ग्रामीणों को दोहरी राहत, घरों में नियमित पानी और क्षतिग्रस्त[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, व्यापार संगठन ने लगाया विशाल भंडारा

KAIMGANJ NEWS सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम के प्रतिष्ठान पर भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद, सेवा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भरथना रेलवे स्टेशन के पास सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आया कायमगंज का युवक, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS –जिपर तंबाकू की भराई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था आजम;[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा कायमगंज, धू-धू कर जले रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले

KAIMGANJ NEWS–कृषि उत्पादन मंडी परिसर में राम-रावण के बीच हुआ रोमांचक युद्ध, रावण दहन के[...]

UTTAR PRADESH

KAIMGANJ NEWS आधुनिकता की चकाचौंध पर भारी पड़ी गांवों की सदियों पुरानी परंपरा, धूमधाम से रचाया गया सिमरा-सिमरिया का विवाह

KAIMGANJ NEWS –बैंडबाजों की गूंज, मंगल गीतों की मिठास और पारंपरिक रस्मों के बीच सजा[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news जय माता दी के जयकारों से गूंजा शमशाबाद, भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु; विजयदशमी मेले में खड़े हुए 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले

Farrukhabd news–दुर्गा नवमी पर निकली आकर्षक झांकियां बनीं श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र, विजयदशमी मेले[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes