Kaimganj news –कायमगंज / फर्रूखाबाद।
कहीं राशन दुकानों पर तो कहीं आंगनबाड़ी केंद्रों पर आए दिन शासन द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे राशन व अन्य वस्तुओं का वितरण न होने का आरोप लग रहा है । लाभार्थी कहीं हंगामा करते हैं तो कहीं सक्षम अधिकारियों से शिकायत लेकर पहुंचते हैं । किंतु फिर भी व्यवस्था सही ना होने के कारण या यूं कहा जाए की लालच के कारण लाभार्थियों को समय से एवं उपयुक्त मात्रा में आवंटित वस्तुएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं । ऐसा ही एक मामला फिर एक बार सामने आया जब लगभग एक दर्जन से कुछ अधिक लाभार्थी महिलाएं एकत्र होकर क्षेत्र के गांव जिजपुरा आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची । जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए काफी देर तक हंगामा किया । और आंगनबाड़ी केंद्र का घेराव कर लिया । महिलाओं का आरोप था कि उन लोगों को समय से राशन ही नहीं दिया जा रहा है । यहां का आंगनबाड़ी केंद्र परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्थित है । हंगामा कर रही लाभार्थी महिलाएं कह रही थी कि उन्हें समय से हर महीने जो राशन मिलना चाहिए वह वितरित नहीं किया जा रहा है । इसी के साथ उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पक्षपात करते हुए कुछ ही लोगों को राशन दे रही हैं । उन्हें नवंबर माह का राशन अब जाकर माह फरवरी में दिया जा है । वह भी सभी को नहीं मिल पा रहा है । प्रदर्शन कर रही महिलाएं कार्यत्रियों व अन्य पर शासन की नीति के अनुरूप कार्य न करते हुए राशन कालाबाजारी का आरोप लगा रही थी । महिलाओं का कहना है कि इसकी जांच हो और जो दोषी पाया जाएं उसके विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए l। इस संबंध में स्वयं सहायता समूह की दुर्गा ने बताया कि वह समय पर गोदाम से राशन उठाकर संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र पर दे देती है। उनका कहना था कि राशन वितरण की प्रक्रिया अनुसार उन्हें भी सूचना दी जाए । जिससे वे अपनी मौजूदगी में राशन वितरित करा दें । लेकिन ऐशा नहीं किया जा रहा है । इस आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री कमलेश ने बताया केंद्र पर गर्भवती महिलाएं 10एवं धात्री महिलाएं 7 है। जबकि 6 माह से 3 वर्ष तक के 52 बच्चे पंजीकृत है। इसके अलावा 3 से 6 वर्ष के 60 रजिस्टर्ड हैं। कार्यकत्री ने लगाए जा रहे आरोप को गलत बताते हुए कहा कि जितनी मात्रा में राशन स्वयं सहायता समूह की ओर से दिया जा रहा है। वही सब राशन वितरित भी किया जाता है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct